गोविंदा-शक्ति कपूर-चंकी पांडे पर धोखाधड़ी का बड़ा केस! 15% मासिक रिटर्न का लालच देकर लाखों ठगे, जमशेदपुर पुलिस ने FIR दर्ज की

फिल्मी जगत के हिट स्टार गोविंदा, शक्ति कपूर, चंकी पांडे और भाजपा सांसद मनोज तिवारी जांच के घेरे में फंस गए है. रिपोर्ट्स का कहना है कि इन स्टार सितारों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है.

Date Updated Last Updated : 03 February 2026, 07:33 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: बॉलिवुड के गलियारों से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्मी जगत के हिट स्टार गोविंदा, शक्ति कपूर, चंकी पांडे और भाजपा सांसद मनोज तिवारी जांच के घेरे में फंस गए है. रिपोर्ट्स का कहना है कि इन स्टार सितारों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. यह गाजियाबाद स्थित मैक्सिजोन टच प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक संदिग्ध निवेश घोटाले से जुड़ा हुआ है. बता दें इस मामले को झारखंड के जमशेदपुर के एक अदालत में शिकायत दर्ज की गई है. 

धोखाधड़ी का लगा आरोप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा, शक्ति कपूर, चंकी पांडे और भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर निवेशकों की शिकायतों के बाद एफआईआर दर्ज की गई है. आरोप है कि कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है. दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने उनके निवेश पर 15% मासिक रिटर्न का वादा किया था, लेकिन ब्याज और मूलधन दोनों का भुगतान करने में विफल रही, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

कंपनी को बढ़ावा देने का आरोप

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एफआईआर में नामजद कई व्यक्तियों में से सबसे ज्यादा सुर्खियां बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गोविंदा, चंकी पांडे, शक्ति कपूर और मनोज तिवारी ने बटोरीं. दर्ज की गई शिकायत में दिग्गजों पर आरोप लगाया गया है कि इन अभिनेताओं की प्रचार गतिविधियों में भागीदारी ने उनकी लोकप्रियता का फायदा उठाकर अधिक निवेशकों को आकर्षित करने में मदद की. 

सितंबर 2025 में, जमशेदपुर पुलिस ने मैक्सिज़ोन टच प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक चंद्र भूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को धोखाधड़ी से मल्टी-लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) चलाने और अवैध रूप से धन इकट्ठा करने के आरोप में गिरफ्तार किया.

लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं अभिनेता 

गोविंदा ऐसे अभिनेता है जिन्होंने अपने समय में बड़े पर्दे पर खूब राज किया है. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कुली नंबर 1', 'पार्टनर', 'भागम भाग', राजा बाबू', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'दूल्हे राजा' और 'आंखें' जैसी फिल्मों से लोगो के दिलो में अपनी जगह बनाई. वहीं अगर चंकी पांडे की बात की जाए तो चंकी वर्तमान में 'राहु केतु' में अभिनय कर रहे हैं, चंकी ने अपने समय में कॉमेडी और विलेन के रोल में नजर आए थे. इसके अलावा शक्ति कपूर 'हीरो' 'रॉकी', 'कुर्बानी' और 'हिम्मतवाला' में खलनायक की भूमिकाएं निभाने और 'अंदाज अपना-अपना', 'तोहफा', 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी', 'हंगामा' और 'चुप चुप के' में अपने हास्य किरदारों के लिए मशहूर हैं.

सम्बंधित खबर