ओटीटी पर 'धुरंधर' का धमाका, इन पांच देशो में सबसे ज्यादा देखी जा रही फिल्म, तोड़े सभी रिकॉर्ड

धुरंधर सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है. धुरंधर भारत के साथ ही इन पांच देशों में सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म ओटीटी पर तहलका मचा रही है. 

Date Updated Last Updated : 05 February 2026, 07:34 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर धुरंधर ने रिलीज  के साथ ही धमाल सिनेमाघरों पर धमाल मचा दिया था. फिल्म को दर्शको का प्यार न केवल भारत मे बल्कि दुनिया के बाहर भी फिल्म को दर्शकों का प्यार और सराहना मिली है. इसी बीच पहला ओटीटी पर जबरदस्त तहलका मचा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि जिस फिल्म को पाकिस्तानी सिनेमाघरों में रिलीज की इजाज़त नहीं मिली थी, वही अब नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तान में सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन चुकी है. यही नहीं, भारत से बाहर भी इस फिल्म का असर साफ दिखाई दे रहा है.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी. रिलीज़ के कुछ ही दिनों में फिल्म ने कई देशों में टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली और व्यूअरशिप के मामले में बड़े रिकॉर्ड दर्ज कराए.

 इन देशों में नंबर-1 बनी ‘धुरंधर’

नेटफ्लिक्स से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, 'धुरंधर' पाकिस्तान समेत कुल पांच देशों में सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है. इनमें बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान और मॉरीशस शामिल हैं. खास बात यह है कि 26 जनवरी से 1 फरवरी के बीच के सप्ताह में, सिर्फ तीन दिनों में ही फिल्म पाकिस्तान में नंबर-1 पर पहुंच गई.

 पड़ोसी देशों में भी मजबूत पकड़

श्रीलंका और बांग्लादेश में भी धुरंधर लगातार टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल है. फिलहाल यह वहां दूसरे स्थान पर है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह इन देशों में भी नंबर-1 का ताज हासिल कर सकती है.

टॉप-3 में भारतीय फिल्मों का दबदबा

नेटफ्लिक्स की टॉप लिस्ट में दूसरे स्थान पर धनुष और कृति सैनन की 'तेरे इश्क में' रही, जबकि तीसरे नंबर पर इमरान हाशमी और यामी गौतम की 'हक' ने जगह बनाई. यानी टॉप-3 में पूरी तरह भारतीय फिल्मों का ही कब्ज़ा रह.

ओटीटी पर बने नए रिकॉर्ड

'धुरंधर' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इतिहास रच दिया है. फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही 76 लाख व्यूज़ हासिल किए, जो भारत में नेटफ्लिक्स पर किसी फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है. इसने 'एनिमल', 'फाइटर' और 'पुष्पा-2' जैसी बड़ी फिल्मों के शुरुआती रिकॉर्ड भी तोड़ दिए.

सम्बंधित खबर