धुरंधर 2 का खतरनाक पोस्टर आउट, रणवीर सिंह का रिवेंज लुक देख फैंस हुए दीवाने, आज 12:12 टीज़र मचाएगा धमाल

धुरंधर की सफलता के बाद अब मेकर्स ने धुरंधर 2 का पोस्ट रिलीज कर दिया है. जिसमे रणवीर सिंह का लुक बेहद आक्रमक नजर आ रहा है. इस पोस्टर के बाद आज ही धुरंधर के सीक्वल का टीजर आने वाला है.

Date Updated Last Updated : 03 February 2026, 11:47 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: @RanveerOfficial

नई दिल्ली: पिछले साल के अंत में सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद ‘धुरंधर’ ने दर्शकों की उम्मीदें आसमान पर पहुंचा दी हैं. अब फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तो फैंस का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है. क्योंकि धुरंधर के सीक्वल की पहली झलक आ चुकी है. निर्माताओं ने ‘धुरंधर 2’ का एक नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

खबरों के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ का टीज़र आज दोपहर 12:12 बजे तक रिलीज़ किया जाएगा. टीज़र से पहले जारी किए गए पोस्टर में रणवीर सिंह एक बेहद गंभीर और तीखे अवतार में दिखाई दे रहे हैं. 

नया पोस्टर आसा सामने

धुरंधर के नए पोस्टर में रणवीर सिंह बारिश के बीच खड़े नजर आते हैं, उनके सामने लाल रोशनी है जो पूरे माहौल को और डरावना बनाती है. उनका ये लुक पहले भाग से कहीं ज्यादा आक्रामक दिख रहा है. पोस्टर साझा करते हुए रणवीर ने लिखा, 'अब बिगड़ने का वक्त आ गया है.' जिसने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी.

आज टीज़र होगा रिलीज़ 

पोस्टर के अब निर्माताओं ने पुष्टि की है कि 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का टीज़र आज दोपहर ठीक 12:12 बजे रिलीज़ होगी. फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी दर्शकों तक पहुंचेगी. बता दें यह फिल्म 19 मार्च 2026 को कई भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

धुरंधर के पहले पार्ट को मिली ऐतिहासिक सफलता

धुरंधर के पहले पार्ट ने साल 2025 के अंत में धमाल मचा दिया था. फिल्म को केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में खूब पसंद किया गया. बता दें फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन 800 करोड़ रुपये के पार गया. इसी के साथ यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई थी.

सम्बंधित खबर