एक बार फिर टली अनन्या पांडे-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' , पहली बार एक साथ नजर आएंगे सितारें

धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म चांद मेरा दिल एक बार फिर से चर्चा में है. दरअसल फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर से टाल दी गईा है. अब फिल्म अपने पुराने निर्धारित तारीख पर रिलीज नहीं होगी.

Date Updated Last Updated : 31 January 2026, 04:11 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Social Media

नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारे हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ के लिए चर्चाओं में बने रहते हैं. फैंस को उनकी डेटिंग लाइफ जानने में दिलचस्पी होती है.  बॉलीवुड की नई जोड़ियों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता हमेशा रहती है, और इस बार चर्चा में हैं धर्मा प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल'.

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फ्रेश जोड़ी इस रोमांटिक ड्रामा के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी. लंबे इंतजार के बाद अब आखिरकार फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है, जिसने फैंस की उम्मीदों को फिर से जगा दिया है.

कब होगी फिल्म रिलीज

पहले 'चांद मेरा दिल' को 10 अप्रैल 2026 को रिलीज करने की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन अब रिलीज शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया है. यह फिल्म अब 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. नई तारीख के साथ मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा. साथ 

कौन कर रहे हैं निर्देशन

इस रोमांटिक ड्रामा का निर्देशन विवेक कर रहे हैं. इससे पहले वह 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' जैसी फिल्म बना चुके हैं, जिसमें सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी नजर आए थे. इसके अलावा उन्होंने फातिमा सना शेख और आर. माधवन स्टारर 'आप जैसा कोई' का भी निर्देशन किया है. 'चांद मेरा दिल' उनके करियर का तीसरा अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है.

पहली बार एक साथ नजर आएंगे लक्ष्य लालवानी-अनन्या पांडे 

यह पहला मौका होगा जब लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे.  इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें है. उम्मीद की जा रही है कि फैंस फिल्म के साथ अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की जोड़ी को पसंद करेंगे. 

बता दें लक्ष्य लालवानी हाल ही में आर्यन खान द्वारा निर्देशित वेब सीरीज़ 'द बैड ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे, जहां उनके अभिनय की सराहना हुई. 'किल' के बाद यह उनकी दूसरी फिल्म होगी. वहीं अनन्या पांडे पिछली बार कार्तिक आर्यन के साथ 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में दिखीं थी, लेकिन वह फिल्म दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाई थी. 

2025 में होना था फिल्म का रिलीज 

फिल्म की आधिकारिक घोषणा 2024 के आखिर में की गई थी और इसे 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से यह तय समय पर सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकी. अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

सम्बंधित खबर