मुंबई के इस चालक की कमाई सुनकर लोग बोले 'हम भी ऑटो चलाएंगे', कई कॉर्पोरेट जॉब से ज्यादा की शुरुआती इनकम

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक ऑटो-रिक्शा चालक ने अपनी रोज की कमाई के बारे में बताया, जिसने इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर दिया.

Date Updated Last Updated : 15 March 2026, 11:57 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: uvichar_ Instagram

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को लंबे समय से 'सपनों का शहर' कहा जाता है. यहां लाखों लोग बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर आते हैं, भले ही शहर में रहने महंगा हो और जीवन की रफ्तार बेहद तेज हो. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस शहर में कमाई के अलग-अलग तरीकों को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है. वीडियो में एक ऑटो-रिक्शा चालक ने अपनी रोज की कमाई के बारे में बताया, जिसने इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर दिया.

वीडियो में एक व्यक्ति ऑटो चालक से मुंबई में बढ़ती महंगाई और जीवनयापन की लागत पर बातचीत करता दिखाई देता है. बातचीत के दौरान चालक बताता है कि शहर में रहना महंगा जरूर है, लेकिन यहां कमाने के अवसर भी बहुत हैं. उसके मुताबिक, असली चुनौती सिर्फ उन मौकों को पहचानने और उन्हें सही समय पर पकड़ने की होती है.

रोज की कमाई सुनकर चौंके लोग 

बातचीत के दौरान ऑटो चालक बताता है कि वह औसतन प्रतिदिन करीब 2,500 रुपये कमा लेता है. उसने यह भी स्पष्ट किया कि यह राशि उसके खर्चों को निकालने के बाद बचती है. सामने मौजूद व्यक्ति यह सुनकर काफी आश्चर्यचकित हो जाता है और अपनी पहली नौकरी से तुलना करने लगता है.

मासिक आय का अनुमान

वीडियो में मौजूद व्यक्ति जल्दी से गणना करता है और बताता है कि अगर रोज लगभग इतनी कमाई हो तो महीने में करीब 75,000 रुपये तक आय हो सकती है. वह मजाक में कहता है कि इतनी आय तो कई लोगों को शुरुआती कॉर्पोरेट नौकरी में भी नहीं मिलती.

सफलता की परिभाषा पर सवाल

वीडियो में एक संदेश भी दिखाया गया है, जिसमें कहा गया है कि समाज में अक्सर 30,000 रुपये की नौकरी को सम्मानजनक माना जाता है, लेकिन उससे अधिक कमाने वाले ऑटो चालक को उसी नजर से नहीं देखा जाता. यह टिप्पणी लोगों को यह सोचने पर मजबूर करती है कि सफलता और सम्मान की परिभाषा आखिर किस आधार पर तय होती है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अब सोशल मीडिया कप ऑटो चालक का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद इसे लाखों बार देखा जा चुका है. कई लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया और टिप्पणी की कि वे भी ऑटो चलाने के बारे में सोच सकते हैं.

सम्बंधित खबर