नई दिल्ली: विदेश में रहने का सपना अक्सर आकर्षक लगता है, लेकिन हमेशा यह खूबसूरत या रोमांचक नहीं होता. मौजूदा समय में टोक्यों में रहने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें उसने बताया है कि उसके तीन लोगों के परिवार के महीने का खर्च करीब 29 लाख रुपये (5 लाख येन) है.
यह जानकारी सोशल मीडिया पर सुनाक्षी शर्मा द्वारा साझा किए गए वीडियो के जरिए सामने आई. इसमें महिला ने विस्तार से बताया कि उनका सबसे बड़ा खर्च किराया और यूटिलिटी बिल्स पर होता है, जो करीब 2 लाख येन (लगभग 1.1 लाख रुपये) है.
महिला के अनुसार, टोक्यो में रहने का सबसे महंगा हिस्सा घर का किराया और बिजली-पानी के बिल ही 2 लाख येन (लगभग 11 लाख रुपये) हैं, जो उनके बजट का सबसे बड़ा हिस्सा है. जिससे बजट पर काफी दबाव पड़ता है.
परिवार के छोटे बच्चे की डेकेयर फीस भी कम नहीं है. हर महीने करीब 1 लाख येन (करीब 58,000 रुपये) सिर्फ इस पर खर्च होते हैं, जो एक अहम वित्तीय जिम्मेदारी बन जाता है.
खाने-पीने का खर्च, मुख्य रूप से भारतीय किराने का सामान, 100,000 से 150,000 येन (58,000 से 87,000 रुपये) के बीच रहता है। उन्होंने बताया कि जापान में परिचित सामग्रियां महंगी मिलती हैं
ईंधन, टोल और वाहन रखरखाव जैसे खर्च भी 50,000 से 1 लाख येन (29,000 से 58,000 रुपये) तक पहुंच जाते हैं. हालांकि टोक्यो अपनी बेहतरीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए जाना जाता है, फिर भी कार रखने से खर्च बढ़ जाता है.
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोगों ने कहा कि टोक्यो में सैलरी भी ज्यादा होती है, जिससे ये खर्च संतुलित हो जाते हैं. वहीं, कुछ ने इसे भारत के शहरों, खासकर मुंबई से तुलना करते हुए कहा कि वहां भी पॉश इलाकों में रहना कम महंगा नहीं है.