मुंबई: कभी-कभी जिंदगी में छोटी-सी बातें भी ऐसे यादगार पल बना देती हैं, जो दिल को छू जाते हैं. मुंबई की एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उसने बताया कि जब आम की एक छोटी सी इच्छा ने उनके और उनके बॉस के बीच एक खूबसूरत मानवीय जुड़ाव की कहानी लिख दी. यह किस्सा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब ये किस्सा लोगों का दिल जीत रहा है.
मुद्रिका कावडिया नाम की महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी कहानी साझा की. उन्होंने बताया कि एक मीटिंग के दौरान उन्होंने अपने डायरेक्टर से यूं ही कहा था कि उन्हें और उनके परिवार को अपने शहर के स्वादिष्ट आमों की बहुत याद आ रही है. महिला के डायरेक्ट ने इस बाद का काफी गंभीरता से लिया और फिर उसके बाद जो हुआ वो काफी सराहनीय था.
मुद्रिका ने बताया कि इस बातचीत के दो दिन बाद ही उन्होंने किसी से मेरे घर आमों के दो पूरे बक्से भिजवा दिए. यह सरप्राइज उनके लिए पूरी तरह चौकाने वाला था. सुपरवाइजर के इस सप्राइज ने महिला को भावुक कर दिया. उन्होंने इस तौहफे के लिए डायरेक्टर का शुक्रिया अदा किया. बता दें महिला का डायरेक्टर मुंबई के रहने वाले हैं हालांकि अब वह लंदन में रहते हैं.
I casually told my Director the other day in a meeting that we’re still not getting good mangoes in our hometown and how much me and my dadi were missing them. He’s sitting in London, originally from Mumbai, and 2 days later, he had someone send two full boxes of mangoes to my… pic.twitter.com/qeIuErQJfL
— Mudrika (@MudrikaKavdia) April 11, 2026
मुद्रिका ने अपने पोस्ट में ताजे आमों से भरे कटोरे और बॉक्स की तस्वीरें भी साझा कीं, जिससे इस घटना की विश्वसनीयता बढ़ती है. इस घटना ने इंटरनेट यूजर्स को काफी प्रभावित किया.
कई लोगों ने बॉस की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे इमोशनल और ध्यान रखने वाले लीडर्स बहुत कम मिलते हैं. कुछ यूजर्स ने मजाक में यह भी कहा कि अब वे भी मीटिंग में अपनी पसंदीदा चीजों का जिक्र करेंगे, शायद उन्हें भी ऐसा सरप्राइज मिल जाए.