नई दिल्ली: प्री-वेडिंग फोटोशूट आजकल शादी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन एक कपल का अनोखा प्रयोग अब सोशल मीडिया पर मजाक का कारण बन गया है. 'सिनेमैटिक' लुक देने की कोशिश में किया गया यह शूट कपल पर ही उल्टा पड़ गया और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल कीचड़ भरे पानी में लेटा हुआ है, आंखें बंद किए हुए, मानो किसी फिल्म का सीन हो.
उनके आसपास फोटोग्राफी टीम घुटनों तक कीचड़ में खड़ी होकर उन्हें पोज दे रही है. इस पूरे सेटअप का मकसद एक गहरा और इमोशनल सीन तैयार करना था, लेकिन दर्शकों को यह बिल्कुल अलग ही नजर आया. अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. जिसमें कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं वहीं कुछ इसका मजाक उड़ा रहे हैं.
अब प्री वेडिंग का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कहां कपल इसे एक रोमांटिक वीडियो बनाना चाहते थे, लेकिन रोमांटिक माहौल बनाने की बजाय, यह शूट लोगों को अजीब और असहज लगा. कई यूजर्स ने इसे किसी थ्रिलर फिल्म या क्राइम सीन की शुरुआत जैसा बताया. वहीं कुछ लोगों का कहना था कि यह कॉन्सेप्ट क्रिएटिव से ज्यादा अटपटा नजर आता है. देखने वाले सोशल मीडिया पर इसका मजाक बना रहे हैं.
Pre Wedding Shoots are getting too weird 😂😂 pic.twitter.com/xhVKjoZrVy
— Rosy (@rose_k01) March 18, 2026
वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर मीम्स की जैसे बाढ़ सी आ गई. मीम्स की भरमार के बीच एक यूजर ने मजाक में लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे कोई वाइडलाइफ फोटोग्राफर गलती से वेडिंग शूट करने आ गया हो. वहीं दूसरे यूजर्स ने इसे 'टाइटैनिक और गंगनम स्टाइल का अजीब मिश्रण' करार दिया.
इस घटना ने प्री-वेडिंग शूट के बदलते ट्रेंड पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. मौजूदा समय में क्रिएटिविट और अजीबपन के बीच की रेखा खत्म होती जा रही है. अब सवाल यह है कि क्या अलग दिखने की कोशिश करना सब कुछ सही है या नहीं. लोगों को समझना होगा कि हर अलग चीज ट्रेंड या अनोखा नहीं होता है.