सहारनपुर में प्यार का खौफनाक अंत, प्रेमी ने जंगल में ले जाकर प्रेमिका की हत्या की

सहारनपुर में जंगल से मिले इमराना के शव के मामले में पुलिस ने उसके पड़ोसी शमशाद जोगी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच करीब 7-8 महीने से कथित प्रेम संबंध थे.

Date Updated Last Updated : 24 August 2026, 12:40 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

लखनऊ: सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में जंगल से मिले महिला के शव के बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है. बता दें, 14 अगस्त को जंगल में महिला का शव बरामद हुआ था. इस दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मृतका की पहचान खेड़ा मवी खुर्द निवासी इमराना के रूप में की गई. वहीं पुलिस ने मामले में उसके पड़ोसी शमशाद जोगी को गिरफ्तार किया है. 

पुलिस के मुताबिक, शमशाद और इमराना के बीच पिछले करीब 7-8 महीनों से कथित प्रेम संबंध थे. इमराना छुटमलपुर की एक दवा कंपनी में काम करती थी और शमशाद अक्सर उसे बाइक से काम पर छोड़ने और वापस लाने जाता था. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी. 

बेटी की शादी के लिए पैसे मांगने पर विवाद

एसपी सिटी व्योम बिंदल के अनुसार, इमराना की बेटी आफरीन की शादी की बातचीत चल रही थी. इस के चलते इमराना शमशाद से आर्थिक मदद मांग रही थी, लेकिन वह पैसे देने के लिए तैयार नहीं था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. पुलिस का यह भी कहना है कि इमराना के केसर उर्फ केशव से कथित संबंधों को लेकर शमशाद नाराज था. 

परेशान होकर हत्या की बनाई योजना 

पुलिस के अनुसार, लगातार विवाद से परेशान होकर शमशाद ने हत्या की योजना बनाई।  पुलिस का दावा है कि 13 अगस्त की शाम वह इमराना को कंपनी से लेने पहुंचा, जिस दौरान उसने अपना मोबाइल घर पर छोड़ दिया और बाइक में भी बदलाव किए, ताकि CCTV फुटेज से उसकी पहचान करना मुश्किल हो. इसके बाद वह इमराना को पैसे देने और मुलाकात करने का बहाना बनाकर नांगल अहीर गांव के जंगल में ले गया. 

पुलिस के मुताबिक, शमशाद ने  इमराना से  कपड़े उतारने के लिए कहा. वहीं जैसी ही वह कपड़े उतारने लगा शमशाद ने बाइक में रखे सरिए से इमराना के सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया गया. महिला का मोबाइल तोड़कर तालाब में फेंकने और सरिया भी पानी में डालने का दावा पुलिस ने किया है.

CCTV से खुला हत्या का राज

पुलिस ने इमराना के आने-जाने वाले रास्तों और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद जांच का शक शमशाद पर गया. इसके बाद पुलिस ने 22 अगस्त को हरौड़ा कट के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. 

सम्बंधित खबर