पंजाब की सियासत में भूचाल, सुसाइड वीडियो में मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम, CM मान ने मांगा इस्तीफा

पंजाब के परिवहन और जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार से इस्तीफा दे दिया. उनके इस कदम ने सबको चकित कर दिया है. हालांकि इसके पीछे एक बड़ी वजह बताई  जा रही है.

Date Updated Last Updated : 21 March 2026, 01:43 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: ANI

चंडीगढ़: पंजाब की सियासत में भूचाल आ गया है. पंजाब के परिवहन और जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार से इस्तीफा दे दिया. उनके इस कदम ने सबको चकित कर दिया है. हालांकि इसके पीछे एक बड़ी वजह बताई  जा रही है.

कहा जा रहा है कि अमृतसर स्थित पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक (डीएम) गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में उनका नाम आने के कारण उन्होंने ऐसा कदम उठाया है. 

भगवंत मान सिंह ने मांगा इस्तीफा

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भुल्लर को इस्तीफा देने के लिए कहा है. जिसके बाद भुल्लर ने इस्तीफा दिया. मान सिंह ने उनके इस्तीफे को स्वीकारा और उन्होंने इस मामले की स्वतंत्र जांच के आदेश भी दिए हैं.

जानिए क्या है पूरा मामला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में वेयर हाउस के जिला प्रबंधन रणजीत एवेन्यू ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली है. अधिकारी ने आत्महत्या से ठीक पहले एक सुसाइड वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है. अब उनका वह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

इस वीडियो में उन्होंने पंजाबी में कहा कि, 'खा लाई (जहर) थुआदे यार ने मंत्री लालजीत भुल्लर दे डर तो, हुन नी बचदा (तुम्हारे दोस्त ने मंत्री लालजीत भुल्लर के डर से जहर खा लिया है; मैं अब नहीं बचूंगा).' इस वीडियो के सामने आते ही पंजाब सरकार और आम जनता में सनसनी फैल गई. अब आम जनता लगातार मान सिंह सरकार से सवाल कर रही है. 

टेंडर का दबाव डाल रहे थे भुल्लर

कुछ रिपोर्ट्स में आरोप है कि पट्टी के विधायक भुल्लर, डीएम पर दबाव डाल रहे थे कि वह एक राजनीतिक सहयोगी को वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का टेंडर दे दें.

खबरों के मुताबिक, रंधावा ने मांग ठुकरा दी और इसके बजाय एक वैध बोली लगाने वाले को चुना. आरोप है कि इसके बाद डीएम को मंत्री के आवास पर बुलाया गया, उनके साथ मारपीट की गई और ब्लैकमेल के तहत उनसे कैमरे के सामने 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने की बात भी कबूल करवाई.

सम्बंधित खबर