दिल्ली में मौसम बार-बार ले रहा करवट, फिर छाया घना कोहरा, जानें अचानक छाए कोहरे का क्या है कारण

दिल्ली में एक बार फिर से ठंड ने लोगों को परेशान करना शुरु कर दिया है. मार्च में जहां गर्मी की शुरुआत हो जाती है उसी मार्च में दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिल रहा है.

Date Updated Last Updated : 21 March 2026, 11:34 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में ठंड लौटती नजर आ रही है. बीते कुछ दिनों से बारिश और बादल गरजने के कारण दिल्ली में लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है. शनिवार की सुबह तो धुंध छाई रही. राजधानी में पिछले छह सालों में मार्च का सबसे ठंडा दिन और पिछले पांच महीनों में सबसे साफ हवा वाला दिन दर्ज किया गया, उसके एक दिन बाद ही दिल्ली में धुंध छाए दिखे.

आमतौर पर मार्च में गर्मी दस्तख दे देती है और ठंड अपने अंतिम पड़ाव पर होती है लेकिन इस साल बिलकुल उल्टा दिख रहा है. हालांकि इस बदले मौसम के पीछे क्या कारण है आईए जानते हैं-

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मुख्य कारण है. इसके चलते वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई है, जो मार्च जैसे आमतौर पर शुष्क महीने में असामान्य मानी जाती है. यही नमी सुबह के समय धुंध बनने की वजह बनी. 

आर्द्रता और हल्की हवाएं

पूर्वी दिशा से आने वाली नम हवाएं और वायुमंडल की स्थिर परतों ने हवा के फैलाव को सीमित कर दिया. रात में तापमान गिरकर करीब 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि हवा की रफ्तार भी 5 से 12 किमी प्रति घंटा के बीच रही. इन परिस्थितियों में नमी कंडेंस्ड (संघनित) होकर जमीन के पास कोहरे में बदल गई. 

दिन का तापमान 

हालांकि दिन में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह की ठंडक और बादलों की मौजूदगी के कारण वायुमंडल में कणों का जमाव बढ़ गया, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई. 

स्मॉग नहीं, प्राकृतिक धुंध

भारतीय मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह स्थिति स्मॉग नहीं है, बल्कि पूरी तरह मौसम संबंधी धुंध या कोहरा है. इससे पहले मार्च के दूसरे सप्ताह में भी इसी तरह की स्थिति देखी गई थी, जब दोपहर तक धुंध बनी रही थी. 

सम्बंधित खबर

Recent News