नई दिल्ली: भारत में दिन प्रतिदिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. तेज धूप लू और उमस लोगों के लिए दिन में बाहर निकला मुश्किल कर रही है. देश की राजधानी में इसका असर साफ देखने को मिल रहा है, जहां पर शनिवार को तेज धूप और भीषण लू चली, जिससे राजधानी के कई हिस्सों में तापमान चरमरा गया. सफदरजंग स्थित प्रमुख मौसम केंद्र ने 42.8 डिग्री सेल्सियस का भीषण तापमान दर्ज किया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है. पांच प्रमुख मौसम केंद्रों में से चार ने भारतीय मौसम विभाग IMD शहर भर में लू घोषित करने के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा किया.
रिज में उच्चतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
ये सभी तापमान सामान्य स्तर से काफी ऊपर थे. इससे साफ पता चलता है कि दिल्ली में गर्मी और लू ने दिल्ली वासियों का हाल बेहाल कर रखा रखा है.
दिल्ली की गर्मी इस साल रिक़ॉर्ड तोड़ती जा रही है. सफदरजंग में पिछले चार सालों में अप्रैल का यह उच्चतम तापमान है. बता दें इससे पहले अप्रैल 2022 में 43.5 डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान दर्ज किया गया था. बारिश न होने के कारण गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. जिससे चौबीसों घंटे मौसम असहनीय बना रहा.
हालांकि इस भीषण गर्मी के बीच ही दिल्ली वासियों के लिए एक खुशखबरी आ रही है. मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि लू की स्थिति एक और दिन तक जारी रह सकती है. हालांकि, 27 अप्रैल से स्थिति में बदलाव की उम्मीद है. पूर्वी हवाओं से नमी आ सकती है.
साथ ही बादल छा सकते हैं और गरज के साथ बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. 27 से 29 अप्रैल के बीच हल्की बारिश, तेज हवाएं (50 किमी प्रति घंटे तक) और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है, जिससे आंशिक रूप से राहत मिलेगी.