विराट कोहली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना 100वां टी20 मैच खेल अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

विराट कोहली किसी भी मैदान पर 100 T20I खेलने वाले 15वें क्रिकेटर हैं। इस सूची में अकेले बांग्लादेश के 11 खिलाड़ी शामिल हैं। दरअसल, बांग्लादेश के 11 खिलाड़ियों ने एक ही मैदान पर 100 टी-20 मैच खेले हैं.

Date Updated Last Updated : 03 April 2024, 11:40 PM IST
फॉलो करें:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों के बीच मंगलवार को मुकाबला हुआ. आईपीएल मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. साथ ही आरसीबी के खिलाड़ी विराट कोहली ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया. दरअसल कोहली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना 100वां टी20 मैच खेला. इस तरह विराट कोहली इस मैदान पर 100 टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं.

कुल मिलाकर विराट कोहली किसी भी मैदान पर 100 T20I खेलने वाले 15वें क्रिकेटर हैं। इस सूची में अकेले बांग्लादेश के 11 खिलाड़ी शामिल हैं। दरअसल, बांग्लादेश के 11 खिलाड़ियों ने एक ही मैदान पर 100 टी-20 मैच खेले हैं. ढाका के शेरे-ए-बांग्ला स्टेडियम में 11 बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने 100 टी20 मैच खेले हैं. वहीं, इस लिस्ट में शामिल बाकी भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो रोहित शर्मा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 80 मैच खेले हैं, जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 69 मैच खेले हैं।

आपको बता दें कि विराट कोहली के टी20 करियर पर नजर डालें तो उन्होंने भारत के लिए अब तक 117 मैच खेले हैं. इसके अलावा उन्होंने आईपीएल के 241 मैचों में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया है. भारत के लिए टी20 मैचों में विराट कोहली ने 138.16 की स्ट्राइक रेट और 51.76 की औसत से 4037 रन बनाए हैं. वहीं आईपीएल मैचों में विराट कोहली ने 130.28 की स्ट्राइक रेट और 37.79 की औसत से 7444 रन बनाए हैं. इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में विराट कोहली के नाम 8 शतक हैं, जबकि इस फॉर्मेट में उन्होंने 89 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया है.

सम्बंधित खबर