नई दिल्ली: आज कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का महामुकाबला खेला जाना है. जिसके लिए दोनो टीमों की तैयारी पुख्ता हो चुकी है. दोनों टीमों को शाम सात आपस में भिड़ंत करनी है. हालांकि मैच शुरु होने से पहले मुकाबले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें कहा जा रहा है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के कप्तान समलान अली आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे. दोनो टीमों के बीच पहले से ही हाथ मिलाने को लेकर चर्चा हो रही थी लेकिन अब हालांकि अब इसे लेकर खबर साफ हो गई है.
आज शाम भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है लेकिन उससे पहले एक विवाद ने फिर से जन्म ले लिया है. मुकाबले से पहले कुछ विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव टॉस के समय पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से औपचारिक तौर पर हाथ मिलाने से बच सकते हैं.
पिछले साल एशिया कप में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के चलते यह परंपरा शुरू हुई थी. तब से लेकर अब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं. एशिया कप के दौरान दोनो टीमों के बीच तीन मैच खेले गए थे और तीनों ही मैच में भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था.
दोनो देशो के हाथ न मिलने की परंपरा एशिया कप के दौरान शुरु हुई थी. उस समय इस घटना ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. तब से लेकर अभी तक यह परंपरा चलती आ रही है.
यहां तक कि फाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसीन नकवी से ट्रॉफी भी स्वीकार नहीं की थी. बताया जाता है कि ट्रॉफी अब तक भारतीय टीम को औपचारिक रूप से नहीं मिली है.
टी20 विश्व कप से पहले बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी, हालांकि बाद में उसने अपना फैसला बदल दिया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आरोप लगाया था कि भारतीय बोर्ड छोटी टीमों पर दबाव बना रहा है. इन घटनाओं ने दोनों टीमों के रिश्तों में और कड़वाहट जोड़ दी.