T20 World Cup: 'उस्मान तारिक को संभलकर खेलो वरना...' – भारत-पाक हाई-वोल्टेज क्लैश से पहले पूर्व खिलाड़ी ने दी बड़ी हिदायत

क्रिकेट प्रेमियों को 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन इस मुकाबले से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय टीम को जीत का गुरुमंत्र दिया.

Date Updated Last Updated : 14 February 2026, 11:25 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 ने अब रफ्तार पकड़ ली है. टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है. विश्व कप जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे फैंस इसे लेकर और उत्साहित होते जा रहे हैं, क्योंकि इस पूरे टूर्नामेंट का हाई वोल्टेज मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा. जिसमें चीर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से आमने सामने होंगे. क्रिकेट प्रेमी पहले से ही इस मैच के लिए काफी एक्साइडेट हैं. 

हालांकि इस ग्रुप स्टेज मुकाबले से पहले, पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम को चेतावनी दे डाली है. उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को पाक स्पिनर उस्मान तारिक कोे अच्छी तरह खेलने की सलाह दी है. 

15 फरवरी को कोलंबो में होगा मुकाबला 

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 में चीर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान को 15 फरवरी को ग्रुप स्टेज के मैच के लिए आपस में भिड़ना है. दोनो टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो श्रीलंका के न्यूट्रल वेन्यू पर कराया जा रहा है. साथ बता दें कि भारतीय टीम पहले ही इस मैच के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है. 

हरभजन सिंह ने दे डाली चेतावनी

क्रिकेट के दिग्गजों की निगाहें भारत-पाक मैच मैच पर टिकी हैं. लेकिन इस मैच से पहले भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम को एक सलाह दी है, अगर टीम इंडिया ने इस पर अमल कर लिया तो उन्हें ये मैच जीतने से कोई नहीं रोक सकता है. 

दरअसल हरभजन सिंह ने कहा कि भारत को अगर इस महत्वपूर्ण मैच में जीत दर्ज करनी है तो उन्हें पाकिस्तान के अहम स्पिनर को अच्छे से खेलना होगा. हरभजन ने आगे कहा कि, 'भारत मैच जीतेगा. पाकिस्तान के पास एक स्पिनर (उस्मान तारिक) है, वह अच्छा स्पिनर है, हमें उससे संभलकर खेलना होगा. भारतीय टीम सक्षम है; यह बहुत अच्छी टीम है. हमें उम्मीद है कि वे हमेशा की तरह खेलेंगे, बिना किसी दबाव के खेलेंगे और जीत का झंडा लहराएंगे."

विवादों के घेरे में उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन

पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिख इन दिनों अपनी बॉलिंग एक्शन और शानदार गेंदबाजी के लिए चर्चा में हैं. हालांकि उनका साइडआर्म एक्शन के कारण सवालों के घेरे में आ गए हैं. इस एक्शन में वह गेंद रिलीज करने से पहले थोड़ी देर रुकते हैं उसके बाद गेंद फेंकते हैं. 

4 टी20 मैच 11 विकेट

28 वर्षीय उस्मान भले ही अपनी गेंदबाजी के लिए सवालों के घेरे में हों लेकिन उनकी स्पिन गेंदबाजी ने बल्लेबाजों की नांक में दम करके रखा है. बता दें उस्मान ने अब तक केवल  4 इंटरनेशनल टी20 मुकाबले ही खेले हैं, जिनमें उन्होंने 7.90 की औसत से 11 विकेट लिए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने एक बार में चार विकेट लेने का भी कारनाम किया है.

सम्बंधित खबर