IPL 2026 ओपनिंग मैच में RCB की मजबूत तैयारी, हेजलवुड की गौरमौजूदगी में इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

IPL 2026 का पहला मैच RCB vs SRH के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि इस मैच से पहले RCB गहन चिंता में है. क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे.

Date Updated Last Updated : 28 March 2026, 11:41 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: ANI

IPL 2026, RCB vs SRH: IPL 2026 की शुरुआत के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है, और उद्घाटन मुकाबले में एक बार फिर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आने वाला है. करीब 10 महीने  बाद बेंगलुरु अपनी होम टीम यानी मौजूदा चैंपियन RCB के अभियान की मजबूत शुरुआत की गवाह बनेगा. 

टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि इस मैच से पहले आरसीबी गहन चिंता में है. आरसीबी के लिए एक बड़ी चिंता यह है कि टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे, जिससे गेंदबाजी आक्रमण पर असर पड़ सकता है.

गेंदबाजी में बदलाव

जोश हेजलवुड लीग के शुरुआती मुकाबले में उपलब्ध नहीं है जिस कारण फ्रेंचाइजी उनकी अनुपस्थिति में जैकब डफी को मौका दे सकती है. उनके साथ भुवनेश्वर कुमार और सुयश शर्मा गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. युवा तेज गेंदबाज मंगेश यादव को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आजमाया जा सकता है.

सलामी जोड़ी पर जिम्मेदारी

आरसीबी की बल्लेबाजी की शुरुआत एक बार फिर विराट कोहली और फिल साल्ट करेंगे. कोहली का अनुभव और साल्ट की आक्रामक शैली टीम को तेज शुरुआत देने में अहम भूमिका निभा सकती है.

मध्यक्रम में संतुलन

नए खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं, जबकि कप्तान रजत पाटीदार चौथे स्थान पर टीम की कमान संभालेंगे. इसके बाद जितेश शर्मा और टिम डेविड की जोड़ी मध्यक्रम को मजबूती देगी.

ऑलराउंडर्स से हैं खासी उम्मीदें

टीम के संतुलन में क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड की भूमिका बेहद अहम होगी. दोनों खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से ही योगदान देकर टीम को बढ़त दिला सकते हैं. 

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी.

RCB स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, फिल साल्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल, सुयश शर्मा, विक्की ओस्तवाल, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, जैकब डफी, मंगेश यादव, अभिनंदन सिंह

सम्बंधित खबर