Champions Trophy 2025: इस तारीख को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, शेड्यूल का हुआ ऐलान

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार विवाद चल रहा था. सभी क्रिकेट प्रेमियों को इसकी शेड्यूल का इंतजार था. लेकिन अब वो समय खत्म हो गया है. अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल की तारीख तय कर दी गई है.

Date Updated Last Updated : 24 December 2024, 06:30 PM IST
फॉलो करें:

Champions Trophy 2025 Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार विवाद चल रहा था. सभी क्रिकेट प्रेमियों को इसकी शेड्यूल का इंतजार था. लेकिन अब वो समय खत्म हो गया है. अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल की तारीख तय कर दी गई है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से की जाएगी और 9 मार्च को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

इस टूर्नामेंट में भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. इस शेड्यूल में ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल है. वही, साउथ अफ्रीका समेत अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को ग्रुप-बी में जगह दी गई है.

ग्रुप विभाजन 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दो ग्रुप बनाए गए हैं. ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें शामिल हैं. वहीं, ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान को जगह दी गई है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.

भारत का शेड्यूल और महामुकाबला

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी. इसके बाद सबसे बड़ा मुकाबला 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा. 2 मार्च को भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा.

सेमीफाइनल और फाइनल की जानकारी

अगर भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करती है, तो 4 मार्च को दुबई में सेमीफाइनल खेलेगी. फाइनल मुकाबला 9 मार्च को निर्धारित है. अगर बारिश के कारण फाइनल नहीं हो पाता, तो 10 मार्च को रिजर्व-डे तय किया गया है. भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तो मैच दुबई में खेला जाएगा, अन्यथा फाइनल लाहौर में आयोजित होगा.

सम्बंधित खबर