नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को 2026-27 के घरेलू सीजन के लिए भारतीय टीम के शेड्यूल की घोषणा कर दी है. आने वाले दिनों में भारतीय घरेलू सीजन काफी रोमांचक होने वाला है. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 17 स्थानों पर 22 मैच खेलेगी. इस सीजन की शुरुआत सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से होगी.
इस सीजन में 17 अलग-अलग मैदानों पर 22 मुकाबले खेले जाएंगे. अब फैंस इस सीजन के लिए काफी उत्साहित है क्योंकि उन्हें अपने घर में एक बार फिर से अपनी टीम को सपोर्ट करने का मौका मिलेगा.
🚨 THE BCCI HAS ANNOUNCED TEAM INDIA’S HOME SCHEDULE. 🚨
▶️ West Indies series from 27th Sep to 17th Oct.
▶️ Sri Lanka series from 13th Dec 27th Dec.
▶️ Zimbabwe series from 3rd Jan to 9th Jan.
▶️ BGT from 21st Jan to 27th Feb. pic.twitter.com/VIb4Rtkw78
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 26, 2026
ODI सीरीज
27 सितंबर: भारत बनाम वेस्ट इंडीज, पहला वनडे, त्रिवेंद्रम
30 सितंबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा वनडे, गुवाहाटी
3 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्ट इंडीज, तीसरा वनडे, मुल्लनपुर
T20I सीरीज
6 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्ट इंडीज, पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, लखनऊ
9 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्ट इंडीज, दूसरा टी20 मैच, रांची
11 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्ट इंडीज, तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, इंदौर
14 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्ट इंडीज, चौथा टी20 मैच, हैदराबाद
17 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्ट इंडीज, पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, बेंगलुरु
ODI सीरीज
13 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, पहला वनडे, नई दिल्ली
16 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा वनडे, बेंगलुरु
19 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, तीसरा वनडे, अहमदाबाद
T20I सीरीज
22 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, राजकोट
24 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, कटक
27 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, पुणे
3 जनवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे, पहला वनडे, कोलकाता
6 जनवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे, दूसरा वनडे, हैदराबाद
9 जनवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे, तीसरा वनडे, मुंबई
21-25 जनवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट, नागपुर
29 जनवरी-2 फरवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टेस्ट, चेन्नई
11-15 फरवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट, गुवाहाटी
19-23 फरवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा टेस्ट, रांची
27 फरवरी - 3 मार्च: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पांचवां टेस्ट, अहमदाबाद