'बस हो गया' ठंडा पड़ा नितीश राणा-दिग्वेश राठी का विवाद, पंत ने करवाई सुलह!

बल्लेबाज नितीश राणा और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विवादित स्पिनर दिग्वेश राठी के बीच दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2025 के एक मैच के दौरान मैदान पर तीखी बहस के बाद राणा और राठी के बीच हाथापाई होते-होते बची थी. 

Date Updated Last Updated : 01 April 2026, 04:10 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X

लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग की गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. यहां पर युवा खिलाड़ी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं तो  वहीं कुछ सीनियर प्लेयर अपनी फॉर्म प्राप्ति की कोशिश कर रहे हैं. ये लीग एक ऐसा मंच है जिसमें नेशनल और घरेलू, युवा और एक्सपीरियंसड प्लेयर और विदेशी और स्थानीय खिलाड़ी एक ही मंच पर खेलते नजर आते हैं. इस कारण ही खिलाड़ी यहां पर अपने पुराने गिले-शिकवे मिटाने में सफल हो पाते हैं. 

कई खिलाड़ियों ने इस लीग में खेलते हुए अपने पुराने से पुराने विवाद को सुलझाया है. ऐसा ही कुछ दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के अनुभवी बल्लेबाज नितीश राणा और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विवादित स्पिनर दिग्वेश राठी के बीच भी देखने को मिला. दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2025 के एक मैच के दौरान मैदान पर तीखी बहस के बाद राणा और राठी के बीच हाथापाई होते-होते बची थी. 

हाथापाई होते-होते बची 

गौरतलब है कि दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2025 के एक मैच के दौरान दिग्वेश राठी और नितीश राणा के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी. बहस इतनी बढ़ गई दोनों में हाथापाई होते-होते बची थी. तो ऐसे में कई फैंस को उम्मीद थी कि IPL 2026 के अपने पहले मैच में डीसी और एलएसजी के बीच होने वाली प्रतिद्वंद्विता जारी रहेगी.

'बस हो गया' पंत ने करवाई सुलह 

हालांकि, एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत की मदद से ऐसा लगता है कि राणा और राठी ने अपनी दुश्मनी को पीछे छोड़ दिया है. दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में, राणा और राठी को बुधवार को होने वाले अपने मैच से पहले हंसते हुए देखा जा सकते हैं, जिसमें पंत भी उनके साथ शामिल हो जाते हैं.

पंत को दिग्वेश से कहते हुए देखा जा सकता है, 'तू कहां जा रहा है? बस हो गया.' इसके बाद राणा ने एलएसजी स्पिनर से कहा, 'तेरे साथ बैठना पड़ेगा. आना पड़ेगा तुझे.' अब फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि पंत ने दोनों खिलाड़ियों की सुलह करवा दी है. 

सम्बंधित खबर