CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री छात्रों को बड़ी राहत, री-एवाल्यूएशन का शेड्यूल जारी

CBSE ने 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने के साथ पोस्ट-रिजल्ट प्रोसेस का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. छात्र स्कैन कॉपी, नंबर वेरिफिकेशन और री-एवाल्यूएशन के लिए तय तारीखों में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

Date Updated Last Updated : 29 August 2026, 03:19 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Gemini

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। वहीं रिजल्ट के साथ बोर्ड ने छात्रों के लिए पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रियाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। बता दें, जिन छात्रों को अपने अंकों को लेकर आपत्ति है, वे तय समय के भीतर आंसर बुक की स्कैन कॉपी, अंकों के सत्यापन और री-एवाल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन क्या है आवेदन की पूरी प्रक्रिया चलिए जानते है. 

ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

CBSE के मुताबिक पोस्ट-रिजल्ट से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएंगी और इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही यह निर्देश भी दिया गया है कि छात्रों को निर्धारित तारीखों के भीतर ही आवेदन करना होगा। फीस जमा करने के लिए छात्र UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते है। 

दो चरणों में होगी प्रक्रिया

बोर्ड ने कहना है कि पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रिया को दो चरणों में रखा गया है। पहले चरण में छात्र अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका यानी Evaluated Answer Book की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिसके बाद दूसरे चरण में अंकों के वेरिफिकेशन या री-एवाल्यूएशन के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि सत्यापन या री-एवाल्यूएशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए पहले स्कैन कॉपी प्राप्त करना जरूरी होगा।

कब करना होगा आवेदन और कितनी लगेगी फीस?

CBSE के शेड्यूल के अनुसार, छात्र 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक अपनी आंसर बुक की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये प्रति विषय शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, अंकों के सत्यापन और री-एवाल्यूएशन के लिए आवेदन 7 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। सत्यापन के लिए 100 रुपये प्रति आंसर बुकलेट, जबकि री-एवाल्यूएशन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा। री-एवाल्यूएशन केवल थ्योरी परीक्षा के प्रश्नों का होगा। जानकारी के अनुसार, पूरे प्रश्न का दोबारा मूल्यांकन किया जाएगा न की किसी एक प्रश्न के हिस्से का. इस दौरान बोर्ड का फैसला अंतिम और छात्रों के लिए बाध्यकारी होगा। 

सम्बंधित खबर