नई दिल्ली: पिछले साल अहमदाबाद में एक भयानक हवाई दुर्घटना हुई थी. उस एयर इंडिया फ्लाइट दुर्घटना की जांच अभी कर चल रही है. अब उस दुर्घटना को लेकर हो रही जांच में एक नई और अहम जानकारी सामने आया है.
बता दें पिछले साल अहमदाबाद एयर इंडिया फ्लाइट 171 की भयावह दुर्घटना हुई थी जिसमें 260 लोगों की जान गई. शुरु में इस दुर्घटना को एक तकनीकी खराबी मानी जा रही था. हालांकि नई रिपोर्ट्स के अनुसार ये हादसा मशीनी खराबी के कारण नहीं बल्कि पायलट की गलती के कारण हुई थी. अब इस रिपोर्ट ने एक नई बहस को छोड़ दिया है.
12 जून 2025 में अहमदाबाद में एक हवाई दुर्घटना हुई थी, जिसकी जांच मौजूदा समय में जारी है. अब इस केस ने एक अहम मोड़ ले लिया है. शुरुआती जांच में बताया जा रहा था कि मैकेनिकल खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई थी. फ्यूल कट-ऑफ का बाद क्रैश हो गचा था.
लेकिन अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह बताया जा रहा है कि यह घटना जानबूझकर की गई थी. दरअसल ईंधन आपूर्ति जानबूझकर बंद किए जाने के कारण यह हादसा हुआ था. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक रिपोर्ट जारी नहीं की गई है.
भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट में कॉकपिट की अंतिम बातचीत का उल्लेख है. रिकॉर्डिंग में एक पायलट दूसरे से पूछता है, 'आपने ईंधन क्यों बंद किया?' जिसके जवाब में कहा गया कि 'मैंने ऐसा नहीं किया.' इस संवाद ने जांच को नई दिशा दी. ब्लैक बॉक्स के विश्लेषण में यह भी सामने आया कि दुर्घटना के समय दोनों इंजन बंद थे और ईंधन नियंत्रण स्विचों में मैन्युअल गतिविधि दर्ज हुई.
ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब पायलट पर संदेह किया जा रहा है. जांच एजेंसियों का मानना है कि इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच को किसी पायलट द्वारा बंद किए गए था. बता दें उड़ान के समय कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर मौजूद थे. साथ ही सभरवाल के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.