Valentines Week 2026: प्यार का इजहार करने का ढूंढ रहे मौका, तो वैलेंटाइन वीक की तारीखें कर लें नोट

जैसे ही फरवरी आता है, प्यार और रोमांस का माहौल बनने लगता है. वैलेंटाइन डे से पहले के सात दिन वैलेंटाइन वीक के तौर पर मनाए जाते हैं. अगर आप भी किसी खास को अपनी फीलिंग्स बताना चाहते हैं, तो वैलेंटाइन वीक 2026 आपके लिए एकदम सही मौका है.

Date Updated Last Updated : 02 February 2026, 06:29 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X

नई दिल्ली: प्यार का एहसास कभी-कभी एक अचानक नजर से शुरू होता है. तो कभी-कभी एक मुस्कान से शुरू हो जाता है. फरवरी का महीना आपको इन भावनाओं को खुलकर महसूस करने का मौका देता है. मौसम भी थोड़ा ठंडा और रोमांटिक हो जाता है, जो रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

वैलेंटाइन डे पूरी दुनिया में 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन यह सेलिब्रेशन सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं है. बहुत से लोगों को नहीं पता कि वैलेंटाइन डे से पहले के सात दिन प्यार को समर्पित होते हैं. इन सात दिनों को वैलेंटाइन वीक कहा जाता है. हर दिन का अपना मतलब और महत्व होता है. कुछ दिन प्यार का इजहार करने के लिए होते हैं, जबकि दूसरे वादे करने और स्नेह दिखाने के लिए होते हैं.

वैलेंटाइन वीक 2026 कब शुरू होगा?

वैलेंटाइन वीक 2026 7 फरवरी से शुरू होगा और 14 फरवरी वैलेंटाइन डे तक चलेगा. इन 7 दिनों में आप अपने रिश्ते को एक नई शुरुआत दे सकते हैं या अपने पार्टनर को खास महसूस करा सकते हैं.

7 फरवरी: रोज डे

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज़ डे से होती है। गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है. इस दिन आप लाल गुलाब देकर बिना शब्दों के अपनी भावनाओं का इजहार कर सकते हैं.

8 फरवरी: प्रपोज डे

अगर आप अपने प्यार का इज़हार करने के लिए सही मौके की तलाश में हैं, तो प्रपोज़ डे सबसे अच्छा दिन है. इस दिन आप अपने क्रश या पार्टनर को बता सकते हैं कि आप कैसा महसूस करते हैं और अपने रिश्ते को एक नया नाम दे सकते हैं.

9 फरवरी: चॉकलेट डे

प्यार में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट डे मनाया जाता है. इस दिन आप चॉकलेट गिफ्ट करके अपने रिश्ते को और भी खास बना सकते हैं.

10 फरवरी: टेडी डे

टेडी डे को मासूमियत और देखभाल का प्रतीक माना जाता है. इस दिन आप अपने पार्टनर या दोस्त को टेडी बियर गिफ्ट करके उन्हें खास महसूस करा सकते हैं. 

11 फरवरी: प्रॉमिस डे

रिश्तों की नींव भरोसे और वादों पर टिकी होती है. प्रॉमिस डे पर कपल्स एक-दूसरे का साथ देने. साथ ही हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का वादा करते हैं.

12 फरवरी: हग डे

गले लगना प्यार जताने के सबसे सच्चे तरीकों में से एक माना जाता है. हग डे पर कपल्स स्नेह और सुरक्षा की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एक-दूसरे को गले लगाते हैं.

13 फरवरी: किस डे

किस डे प्यार के इजहार को और भी गहरा बनाता है. इस दिन आप माथे या हाथ पर एक प्यारी सी किस करके अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं.

14 फरवरी: वैलेंटाइन्स डे

सात दिनों तक प्यार का जश्न मनाने के बाद वैलेंटाइन्स डे आता है. इस दिन कपल्स एक साथ समय बिताते हैं, तोहफैं एक्सचेंज करते हैं और अपने रिश्ते का जश्न मनाते हैं. इस दिन को प्यार का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है.

वैलेंटाइन वीक खास क्यों है?

यह हफ्ता सिर्फ कपल्स के लिए नहीं है. यह दोस्ती, देखभाल और स्नेह व्यक्त करने का भी एक शानदार मौका है. अगर आप अपने रिश्ते में एक नई जान डालना चाहते हैं, तो आप वैलेंटाइन वीक 2026 को खास तरीके से मना सकते हैं.

सम्बंधित खबर