बिना मेहनत के रोटी में बढ़ाएं 32 ग्राम प्रोटीन! सोया चंक्स पाउडर का 50:50 फॉर्मूला बदल देगा आपकी डाइट और बॉडी

आज कल की दौड़ भाग की जिंदगी में लोग आम तौर पर अपनी डाइट मिस कर देते हैं, जिसका असर सीधा हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है. केवल जिम में पसीना बहाने से ही आपकी हेल्थ ठीक नहीं होती या आपका वजन नहीं घटता.

Date Updated Last Updated : 05 February 2026, 01:26 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: आज कल की दौड़ भाग की जिंदगी में लोग आम तौर पर अपनी डाइट मिस कर देते हैं, जिसका असर सीधा हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है. लोग जिम में पसीना बहाते हैं, कार्डियो करते हैं, फिर भी न वजन घटता है और न ही मसल्स बनते हैं. इतना ही नहीं अगर यह रोजाना जारी रहा तो आप जल्द ही बिमार भी पड़ सकते हैं लेकिन शेड्यूल टाइट होने के कारण रोजाना कई प्रकार का भोजन बनना संभव नहीं है. 

तो ऐसे मेें आपको कुछ ऐसा चाहिए जिसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी न करना पड़े और आपके शरीर को ज्यादा पोषक तत्व भी मिल जाए. तो आज हम अपने इस आर्टिकल में ऐसे ही एक हेल्थ टिप्स देने वाले हैं. जिसे खाने से आपको ऐसी रोटी के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि न केवल आपका पेट भरेगी बल्कि आपको आम रोटी से ज्यादा पोषक तत्व देगी.

ये मिलाने से रोटी बनेगी और हेल्दी

अगर आप बिना ज़्यादा मेहनत के अपने खाने और खास तौर पर रोटी को स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो एक आसान सा तरीका है. आप अपनी आम सी दिखने वाली गेहूं के आटे की रोटी में सोया चंक्स मिलाकर उसे हाई-प्रोटीन रोटी में बदल सकते हैं. यह तरीका न सिर्फ आसान है, बल्कि फिटनेस और वजन कम करने के लिए बेहद फायदेमंद है.

जानिए क्या है 50:50 का फॉर्मूला

आमतौर पर गेहूं की रोटी में कार्ब्स ज्यादा और प्रोटीन कम होता है. लेकिन इसे अपने डाइट के लिए ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए इसमें आप सोया चंक्स को मिला सकते हैं. बता दें सोया चंक्स को 'वेजिटेरियन मीट' कहा जाता है, क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है. रोटी को प्रोटिन युक्त बनाने के लिए इसमें फिट्टी -फिट्टी का फॉर्मुला अपनाना पड़ता है. इसके लिए आपको 50 ग्राम गेहूं के आटे में 50 ग्राम सोया चंक्स पाउडर मिलाना पड़ेगा. तो ऐसे में रोटी की पोषण क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी. 

ये रोटी बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?

अपनी डाइट को बेहतर करने के लिए इस हाई प्रोटीन रोटी में आपको कुछ अहम सी चीजे मिलने की आवश्यकता होती हैं. 

  • गेहूं का आटा – 50 ग्राम
  • सोया चंक्स पाउडर – 50 ग्राम
  • अजवाइन – एक चुटकी
  • गुनगुना पानी – जरूरत अनुसार
  • नमक – स्वादानुसार

4 रोटियों से मिलता है 32 ग्राम प्रोटीन 

अगर 100 ग्राम आटे से बनी 4 रोटियों में प्रोटीन की मात्रा देखी जाए तो इससे करीब 32 ग्राम प्रोटीन मिलता है. ये रोटियां मसल्स गेन करने में मदद करती हैं, वजन घटाने में सहायक होती हैं और लो-ग्लाइसेमिक होने के कारण डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हैं. इसके साथ ही सोया में मौजूद कैल्शियम और आयरन हड्डियों को मज़बूती देता है. 

सम्बंधित खबर