मार्च में ही पारा पहुंचा 40° पार! गर्मी से निपटने के लिए जानें 3 जादुई उपाय

मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने दस्तख दे दी है. लोग अभी से ही दोपहर में बाहर निकलने से बच रहे हैं. खबरों के मुताबिक, मुंबई में लू चल रही है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. 

Date Updated Last Updated : 12 March 2026, 03:08 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

मार्च का महीना अभी शुरु ही हुआ है और गर्मी अपने चरम पर है. गर्मी ने अभी से सही लोगों को परेशान करना शुरु कर दिया है. दोपहर में मार्च की गर्मी असहनीय हो जाती है. खबरों के मुताबिक, मुंबई में लू चल रही है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. 

सोशल मीडिया पर लोग मीम्स बना रहे हैं कि कैसे भारत में वसंत ऋतु को पूरी तरह से छोड़कर सीधे सर्दी से गर्मी का मौसम आ गया. ऐसे में, लू लगने, लू से होने वाली थकावट, दिल संबंधी समस्याओं और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए अपना ख्याल रखना जरूरी है.  ऐसे में एक पोषक विशेषज्ञ ने मार्च की गर्मी से निपटने के तीन आसान उपाय सोशल मीडिया पर साझा किए हैं, तो आईए जानते हैं क्या हैं वो उपाय-

एक गिलास नारियल पानी

एक न्यूट्रिशनिस्ट ने गर्मी से बचने के लिए सुक्षाव दिया कि प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक एक गिलास नारियल पानी में चुटकी भर सब्जा के बीज मिलाकर पिएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि सब्जा के बीज तुलसी के बीज हैं, चिया के बीज नहीं. ये न्यूट्रल कूलेंट का काम करता है, जोकि शरीर को हाइड्रेट करता है और पाचन में भी सहायक होता है. 

नारियल पानी में सोडियम, मैंगनीज और पोटेशियम सहित इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, यही कारण है कि कई विशेषज्ञ इसे गर्मियों के पेय के रूप में सुझाते हैं.

दोपहर के खाने के साथ दही या छाछ लें

न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने दूसरा सुझाव दोपहर के खाने में दही या छाछ लेने का दिया. उनका मानना है कि दही या छाछ में ताजा भुना जीरा मिलाकर सेवन करने से पेट को आराम पहुंचाता है. ये दोनों भी प्राकृतिक रूप से शीतलक का काम करते हैं. 

शाम या रात के खाने के बाद एक केला खाएं

अंत में दिवेकर ने रात के खाने में  केले को शामिल करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि शाम को खाने के साथ या खाने के बाद एक केला जरूर खाएं, क्योंकि यह पेट को शांत करने और ठंडक पहुंचाने का बेहतरीन उपाय है.

सम्बंधित खबर