कांगो: जेल तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे 129 कैदियों की मौत, बढ़ भी सकती है मरने वालों की संख्या

अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की राजधानी किंशासा में जेल से भागने की कोशिश कर रहे दर्जनों कैदियों की मौत हो गई है। सरकार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को किंशासा में सेंट्रल मकाला जेल से भागने की कोशिश कर रहे कम से कम 129 लोगों की मौत हो गई। इस बारे में जानकारी देते हुए गृह मंत्री शबानी लुकू ने मंगलवार को X पर कहा कि 129 मौतों में से 24 की मौत गोलीबारी में हुई।

Date Updated
फॉलो करें:

किंशासा। अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित कांगो की मुख्य जेल से भागने की कोशिश कर रहे कम से कम 129 लोगों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर की मौत भगदड़ की वजह से बताई जा रही है। कांगो के गृह मंत्री जैकमिन शबानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि सोमवार तड़के किंशासा में मकाला जेल से भागने की कोशिश कर रहे 24 कैदियों को चेतावनी देने के बाद गोली मार दी। इसके बाद जेल में भगदड़ के हालात बन गए। देखते ही देखते सैकड़ां लोग खूनइ से लथपथ जमीन पर गिर गए। अब तक जानकारी के मुताबिक, 129 कैदियों की मौत हो चुकी है। संख्या बढ़ भी सकती है।

जेल में हैं 12000 से ज्यादा कैदी 

रिपोर्ट के मुताबिक, 1,500 लोगों की क्षमता वाली कांगो की मुख्य जेल मकाला में 12,000 से ज्यादा कैदी हैं। इनमें से ज्यादातर के केस अदालतो में लंबित हैं। यहां पहले भी जेल से भागने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। 2017 में एक धार्मिक संप्रदाय के हमलों में दर्जनों लोगों को छुड़ाया गया था। मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि जेल के अंदर गोलीबारी रविवार आधी रात से शुरू होकर सोमवार सुबह तक चली। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने पहले बताया था कि घटना के दौरान केवल दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, हालांकि, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस आंकड़ों पर सवाल उठाया था।