इस्लामाबाद के सरकारी अस्पताल में AC सिस्टम में आग लगने से 15 नवजातों की हुई दर्दनाक मौत

इस्लामाबाद​​​​​​​: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. रॉयटर्स ने स्थानीय प्रसारक जियो टीवी के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल में आग लगने से कम से कम 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई. 

Date Updated Last Updated : 26 August 2026, 11:55 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Ai generated image

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. एक सरकारी अस्पताल की नर्सरी में लगी आग ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. हादसे में कम से कम 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी में आग की वजह एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी बताई जा रही है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय प्रसारक जियो टीवी के हवाले से बताया कि यह घटना पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल में हुई.

अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के समय नर्सरी में कुल 16 नवजात बच्चे मौजूद थे. इनमें से केवल एक बच्चे को सुरक्षित बचाया जा सका. रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा खबर सामने आने से करीब दो घंटे पहले हुआ. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई. राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया.

AC कंप्रेसर फटने से लगी आग

बचाव अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल के नर्सरी कक्ष में एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने के बाद आग भड़की. देखते ही देखते आग ने कमरे को अपनी चपेट में ले लिया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कई नवजातों को बचाने का मौका नहीं मिल सका. जिला प्रशासन ने बताया कि आग एमसीएच वार्ड की तीसरी मंजिल पर लगी थी. इस हादसे में 14 बच्चों के पूरी तरह झुलसने की जानकारी दी गई है. वहीं, एक नवजात को बचा लिया गया.

छह दमकल गाड़ियां और चार एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं

घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल ने तेजी से कार्रवाई शुरू की. जियो न्यूज के अनुसार, राहत अभियान में छह दमकल वाहनों और चार एंबुलेंस को लगाया गया. अधिकारियों ने बताया कि आग पर अब काबू पा लिया गया है और घटनास्थल पर फिलहाल कूलिंग का काम जारी है, ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका न रहे.

इस गंभीर घटना की जांच के लिए जिला प्रशासन ने एक समिति का गठन किया है. अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में बनी यह समिति आग लगने की असली वजह का पता लगाएगी. साथ ही, यह भी जांच की जाएगी कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई कमी तो नहीं थी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित खबर