नीली सिल्क साड़ी में दिखीं तृषा कृष्णन, विजय के शपथ समारोह में खींचा सबका ध्यान

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन अपने ट्रेडिशनल लुक को लेकर सुर्खियों में छा गई. नीली सिल्क साड़ी, छोटी बिंदी और बालों में गजरा लगाए तृषा का एलिगेंट अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Date Updated Last Updated : 10 May 2026, 11:37 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X (@ani)

चेन्नई: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में जहां राजनीति और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, वहीं अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने अपने खास अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस भव्य समारोह में तृषा का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

विजय के बेहद करीबी दोस्तों में शुमार तृषा कृष्णन इस खास मौके पर बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. उनके शालीन और एलिगेंट लुक ने फैंस का दिल जीत लिया. शपथ ग्रहण समारोह से सामने आईं उनकी तस्वीरें और वीडियोज अब तेजी से वायरल हो रही हैं.

नीली सिल्क साड़ी में दिखीं बेहद ग्रेसफुल

थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन पाउडर ब्लू रंग की सिल्क साड़ी में नजर आईं. इस ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ उन्होंने क्रीम कलर का ब्लाउज कैरी किया था.

अपने लुक को और खास बनाने के लिए तृषा ने डायमंड और रूबी का स्टेटमेंट चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स पहने. मिनिमल मेकअप, माथे पर छोटी सी बिंदी और बालों में लगा गजरा उनके लुक में चार चांद लगा रहा था.

मीडिया से बातचीत में जताई खुशी

चेन्नई स्थित अपने घर से निकलते समय तृषा कृष्णन ने मीडिया से बातचीत भी की. उन्होंने कहा कि वह इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

इस दौरान उनकी मां उमा कृष्णन भी उनके साथ मौजूद थीं. समारोह में तृषा की मौजूदगी ने विजय के फैंस को भी काफी खुश कर दिया.

सालों पुरानी है विजय और तृषा की दोस्ती

तृषा कृष्णन और थलपति विजय की दोस्ती काफी पुरानी मानी जाती है. दोनों कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा खूब पसंद किया है.

फैंस के बीच विजय और तृषा की जोड़ी लंबे समय से चर्चा में रही है. ऐसे में विजय के मुख्यमंत्री बनने के खास मौके पर तृषा का शामिल होना सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है.

सम्बंधित खबर