'शिव-गणेश को रोज प्रणाम करती हूं' मुस्लिम परंपराओं से विरुध बोली मुमताज, हिंदू से शादी करना था जीवन का सबसे अच्छा फैसला

70 के दशक की चर्चित अभिनेत्री मुमताज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने निजी जीवन, आस्था और शादी से जुड़े कई अनुभवों को साझा किया है.

Date Updated Last Updated : 12 March 2026, 04:14 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

मुंबई: 70 के दशक की चर्चित अभिनेत्री मुमताज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने निजी जीवन, आस्था और शादी से जुड़े कई अनुभवों को साझा किया है. अपने दौर की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली मुमताज ने बताया कि भले ही उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ, लेकिन उन्हें हिंदू देवी-देवताओं के प्रति भी गहरी श्रद्धा है. उन्होंने कहा कि भगवान शिव और भगवान कृष्ण उनके सबसे प्रिय हैं और उनकी आस्था केवल किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है.

हिंदू देवी-देवताओं में आस्था

मुमताज ने कहा कि उनके घर की सीढ़ियों से नीचे उतरते ही सबसे पहले नजर भगवान गणेश की मूर्ति पर पड़ती है और वह रोज उन्हें प्रणाम करती हैं. मुमताज के अनुसार यह उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है. उन्होंने यह भी बताया कि बचपन से ही भगवान शिव की छवि उन्हें बेहद आकर्षित करती रही है, इसलिए शिव पूजा से उन्हें विशेष लगाव है.

अंतरधार्मिक विवाह पर खुलकर राय

इसके साथ ही मुमताज ने अंतरधार्मिक शादी पर भी खुलकर आपनी राय रखी. उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन के बारे में बात करते हुए बताया कि मुमताज ने एक बिजनेसमैन मयुर मधयानी से शादी की थी. शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाकर परिवार को प्राथमिकता दी. मुमताज ने आगे बताया कि उन्होंने और उनकी बहन दोनों ने हिंदू पुरुषों से शादी की है और वे अपने वैवाहिक जीवन में खुश हैं. उनके अनुसार रिश्तों में धर्म से ज्यादा जरूरी आपसी समझ, सम्मान और विश्वास होता है.

कई शादियों की प्रथा पर नाराजगी

बातचीत के दौरान मुमताज ने मुस्लिम समाज में कुछ पुरुषों द्वारा एक से अधिक शादियां करने की प्रथा पर भी अपनी असहमति जताई. उनका कहना था कि एक व्यक्ति को कई शादियां नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे रिश्तों में अस्थिरता और महिलाओं के लिए भावनात्मक तकलीफ पैदा होती है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कभी किसी ने सोचा है कि ऐसी स्थिति में महिलाओं पर क्या बीतती होगी.

हिंदी सिनेमा में बनाई खास पहचान 

बता दें मुमताज का जन्म मुमताज असकरी के रूप में हुआ था और उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई सफल फिल्मों के जरिए अपनी खास पहचान बनाई. रोटी और तेरे मेर सपने जैसी फिल्मों ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया. वैसे तो मुमताज ने की अभिनेताओं के साथ काम किया लेकिन राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खास तौर पर पसंद  आती थी. 

सम्बंधित खबर