मॉम-टू-बी सामंथा रुथ प्रभु का पावर मॉर्निंग रूटीन, जानें फिट रहने का सीक्रेट

मॉम-टू-बी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपना 'पावर मॉर्निंग रूटीन' शेयर किया है. वह हर दिन की शुरुआत शांत और हेल्दी तरीके से करती हैं, जिससे पूरे दिन फिट और एक्टिव महसूस करती हैं. अगर आप भी अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो सामंथा का यह मॉर्निंग रूटीन अपना सकते हैं.

Date Updated Last Updated : 18 July 2026, 11:21 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: instagram//@samantharuthprabhuoffl, pinterest

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. इन दिनों मॉम-टू-बी सामंथा अपनी सेहत, मानसिक शांति और रोजमर्रा की अच्छी आदतों पर खास ध्यान दे रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपना 'पावर मॉर्निंग रूटीन' शेयर किया, जिसे अपनाकर वह हर दिन की शुरुआत सुकून और पॉजिटिव सोच के साथ करती हैं.

सामंथा रुथ प्रभु का आसान 'पावर मॉर्निंग रूटीन'

सामंथा का कहना है कि अगर सुबह की शुरुआत अच्छी हो, तो उसका असर पूरे दिन पर दिखाई देता है। उन्होंने कई तरह के मॉर्निंग रूटीन आजमाए, लेकिन आखिर में उन्हें एक आसान तरीका मिला, जिसे वह अपनी 'पावर मॉर्निंग' कहती हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक, वजन बढ़ना, स्किन से जुड़ी समस्याएं और कई दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स हमारी रोजमर्रा की आदतों से जुड़ी होती हैं. सुबह उठते समय शरीर में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन स्वाभाविक रूप से ज्यादा होते हैं, इसलिए दिन की शुरुआत सही तरीके से करना बहुत जरूरी है.

मॉर्निंग रूटीन की पहली टिप

1. सुबह उठने के बाद एक घंटे तक फोन से दूर रहें

सामंथा का कहना है कि सुबह उठते ही मोबाइल, सोशल मीडिया या मैसेज देखने की बजाय खुद पर ध्यान दें. दिन की शुरुआत बिना किसी ध्यान भटकाने वाली चीज के करें इससे मन शांत रहता है, फोकस बढ़ता है और पूरे दिन पॉजिटिव महसूस होता है.

 2. इंटेंशनल ब्रीदिंग (गहरी सांस लें)

सामंथा रुथ प्रभु के अनुसार, सुबह कुछ मिनट गहरी और धीरे-धीरे सांस लेने की आदत शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होती है. इससे शरीर रिलैक्स महसूस करता है और दिमाग को शांति मिलती है. उनका कहना है कि यह आसान आदत तनाव कम करने में मदद करती है और शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर फैट बर्न में भी सहायक हो सकती है।.

 3. सुबह की धूप जरूर लें

सामंथा के मुताबिक, सुबह उठने के करीब 10 मिनट बाद कुछ देर धूप में जरूर बैठें या टहलें. सुबह की हल्की धूप शरीर की एनर्जी को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है.

4. मॉर्निंग डिटॉक्स ड्रिंक

सामंथा हर सुबह शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन बेहतर बनाने के लिए एक डिटॉक्स ड्रिंक पीती हैं. इसे गुनगुने पानी में नींबू, हल्दी, सेब का सिरका, एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर (अगर चाहें) और थोड़ा ऑर्गेनिक जैतून का तेल मिलाकर बनाया जा सकता है.

5. बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट करें

दिन की शुरुआत हमेशा हेल्दी और बैलेंस्ड नाश्ते से करें, सुबह खाली पेट या जंक फूड खाने से बचें, ताकि शरीर को जरूरी पोषण मिल सके.

 6. शरीर को एक्टिव रखें

सामंथा का कहना है कि सुबह 11 बजे से पहले किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी, जैसे वॉक, योग या एक्सरसाइज जरूर करें। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है.

7. नाश्ते के बाद ही चाय या कॉफी पिएं

अगर आप चाय या कॉफी पीते हैं, तो इसे खाली पेट न लें, पहले हेल्दी नाश्ता करें, फिर चाय या कॉफी पिएं इससे ब्लड शुगर और तनाव के स्तर को संतुलित रखने में मदद मिल सकती है.

 8. दिन का एक लक्ष्य तय करें

सामंथा हर सुबह दिन का एक जरूरी काम तय करती हैं और उसे लिखती हैं. इससे दिमाग का फोकस बढ़ता है, ध्यान कम भटकता है और दिनभर अपने लक्ष्य पर काम करना आसान हो जाता है.

सम्बंधित खबर