7 दिनों में 1000 करोड़ सबसे तेज कमाने वाली फिल्म, जल्द तोड़ेगी कल्कि का रिकॉर्ड

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों वैश्विक स्तर पर धमाल मचा रहे हैं. फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

Date Updated Last Updated : 26 March 2026, 09:01 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X (@dhurandhar2hd)

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा में इन दिनों एक फिल्म का जलवा हर तरफ दिखाई दे रहा है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं. रिलीज के महज एक हफ्ते के अंदर ही इस फिल्म ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसे छूना किसी भी बड़े प्रोजेक्ट के लिए आसान नहीं होता. दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया और मजबूत कंटेंट के दम पर यह फिल्म लगातार इतिहास रच रही है.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों वैश्विक स्तर पर धमाल मचा रहे हैं. फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. खास बात यह है कि रणवीर सिंह की इस फिल्म ने यह उपलब्धि सिर्फ सात दिनों में हासिल कर ली है, जो इसे पुष्पा 2: द रूल के साथ सबसे तेजी से इस क्लब में पहुंचने वाली फिल्मों में शामिल करता है.

टॉप कमाई वाली फिल्मों में एंट्री

इस फिल्म ने कंतारा, एनिमल और बजरंगी भाईजान जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना ली है. अब इसका अगला लक्ष्य कल्कि 2898 एडी और जवान जैसे बड़े रिकॉर्ड्स को पार करना है.

बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन

धुरंदर 2 अपने शानदार निर्देशन, स्टोरी लाइन और संगीत के कारण बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने सातवें दिन तक भारत में 623 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. शुरुआती दिनों में ही इसने लगातार 100 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई.

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

फिल्म ने न सिर्फ तेजी से 1000 करोड़ क्लब में जगह बनाई, बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई की है. हिंदी भाषा में बनी फिल्मों के बीच इसने नया रिकॉर्ड स्थापित किया है और कई पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है.

1000 करोड़ क्लब की ओर घरेलू दौड़

वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ पार करने के बाद अब फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी इस आंकड़े को छूने के बेहद करीब है. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद है कि यह अपने दूसरे वीकेंड तक यह उपलब्धि हासिल कर लेगी.

स्टारकास्ट और निर्माण

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. निर्देशन और निर्माण की जिम्मेदारी आदित्य धर ने संभाली है, और यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी सफलता बनकर उभरी है.

सम्बंधित खबर