मुंबई: बॉलीवुड में किसिंग एक्टर के नाम से इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. खास बात है कि फिल्म में इमरान अपने पुराने किरदार शिवम पंडित के रूप में वापसी कर रहे है, जो 2007 में आई क्लासिक फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है. बता दें, आवारापन आज ही के दिन थिएटर में रिलीज हुई थी और इसी खास मौके पर 19 साल बाद मेकर्स द्वारा रोमांस और ड्रामा से भरपूर इस टीजर को रिलीज किया गया है.
1 मिनट 45 सेकंड के इस टीजर को फिल्म के प्रोडूसर विनेश भट्ट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल विनेश फिल्म्स पर रिलीज किया गया है. वहीं इस टीजर की शुरुआत इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग के साथ होती है, जिमसें वह कहते है "कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती, उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है". इसके बाद टीजर में "तो फिर आओ" का नया वर्जन बजता है, जहां एक्टर आवारापन में निभाए गए किरदार आलिया हामिद को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आते है.
आगे इमरान कहते है "मौत भी अजीब है उसने मुझे छुआ पर अपनाया नहीं". इसके बाद टीजर में फाइटिंग सीन देखने को मिलता है, जहां इमरान कहते है "दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा". टीजर में आगे शबाना आज़मी, दिशा पटानी और अन्य कलाकारों की झलक दिखाई देती है, जो इसे और एक्साइटिंग बना देता है. इसके साथ ही टीज़र का अंत इमरान हाशमी के एक और दमदार डायलॉग के साथ होता है जहां वो कहते है "इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या मैं".
बता दें, साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' को डायरेक्टर मोहित सूरी द्वारा डायरेक्टर किया गया था, जिसमें शिव पंडित एक कॉन्ट्रैक्ट किलर था. यह फिल्म उस दौर की कल्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है. हालांकि इस बार इस फिल्म का निदेर्शन नितिन कक्कर कर रहे है, जो कि 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब सभी को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है, जिसके बाद फिल्म की कहानी कुछ साफ हो पाएगी.