नई दिल्ली: फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री दोनों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है. फिल्म की दमदार कहानी और प्रस्तुति ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. इसी बीच कई बड़े सितारों फिल्म की खुलकर तारीफ कर रहे हैं.
इस कड़ी में अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी फिल्म को लेकर अपनी राय साझा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे 'आंखें खोलने वाली' फिल्म बताया और निर्देशक आदित्य धर की जमकर सराहना की. उनके अनुसार, यह फिल्म ट्रेंड्स के पीछे भागने के बजाय असली कहानी कहने पर केंद्रित है.
अमीषा पटेल ने अपने पोस्ट में लिखा कि इंडस्ट्री को समझना चाहिए कि यह सिर्फ एक 'प्रोजेक्ट' नहीं बल्कि एक असली फिल्म है. उन्होंने कास्टिंग को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि कलाकारों का चयन उनकी प्रतिभा के आधार पर होना चाहिए, न कि सोशल मीडिया लोकप्रियता के आधार पर.
अमीशा अकेली नहीं हैं जिन्होंने इस फिल्म की सराहना की है, फिल्म को बॉलीवुड के कई बड़े नामों का भी समर्थन मिला है. राम गोपाल वर्मा, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आयुष्मान खुराना और रितेश देशमुख जैसे सितारों ने इसकी प्रशंसा की है.
दक्षिण भारतीय फिल्म जगत से भी रजनीकांत, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, एसएस राजामौली और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे सितारों ने फिल्म की सराहना की है.
फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. रिलीज से पहले ही से ही फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था.
फिल्म ने पहले सोमवार को करीब 65 करोड़ रुपये कमाने के साथ इसने घरेलू स्तर पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं, इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 800 करोड़ रुपये के करीब है. ये आंकड़े फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाते हैं.
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जोकि हमजा अली मजारी के किरदार को निभा रहे हैं. कहानी उनके एक साधारण व्यक्ति से शक्तिशाली शख्स बनने और एक जासूस के रूप में दुश्मन देश में घुसपैठ कर बदला लेने की यात्रा को दर्शाती है. इसके साथ ही इस पार्ट में बड़े साहब के नाम का भी खुलासा होगा.