27 साल की उम्र में हुआ एक्टर हरि मुरली का निधन, अपने ही घर में मिला शव, सन्नाटे में डूबा साउथ सिनेमा

मलयालम फिल्म और टेलीविजन जगत से एक दुखद खबर आ रही है. कभी बाल कलाकार के रूप में दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता हरी मुरली का कम उम्र में निधन हो गया.

Date Updated Last Updated : 12 March 2026, 03:40 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Social Media

नई दिल्ली: मलयालम फिल्म और टेलीविजन जगत से एक दुखद खबर आ रही है. कभी बाल कलाकार के रूप में दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता हरी मुरली का कम उम्र में निधन हो गया.

27 वर्षीय हरि मुरली अपने ही घर में मृत पाए गए, जिससे फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. परिवार और करीबी लोगों के लिए यह खबर बेहद चौंकाने वाली रही.क्योंकि उनका इस तरह से रहस्यमय तरिके से जाना सबको हैरान कर रहा है. 

अपने ही घर पर मिला हरि मुरली का शव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरि मुरली का शव केरल के पय्यानूर के अन्नूर इलाके में स्थित उनके घर से मिला. बाद में उनके पार्थिव शरीर को पय्यानूर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल परिवार की ओर से उनकी मृत्यु के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.

रंगमंच से जुड़ा रहा परिवार

हरि मुरली एक कला और रंगमंच से जुड़े परिवार से आते थे. उनके पिता केयू मुरली लंबे समय से नाटक और रंगमंच से जुड़े रहे हैं, जबकि उनकी मां का नाम प्रसन्ना है. उनके परिवार में कई लोग अभिनय और कला के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं, जिनमें अभिनेता गणपति और बाबू अन्नूर भी उनके रिश्तेदार बताए जाते हैं.

बचपन से शुरू हुआ अभिनय करियर

हरि मुरली ने बहुत कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था. जब वे केवल साढ़े चार साल के थे, तब निर्देशक एएम नजीर ने उन्हें एक टेलीविजन धारावाहिक में छोटी भूमिका के लिए चुना था.

इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी काम करना शुरू किया और अपनी पहली फिल्म रसिकन में दिखाई दिए. इस फिल्म में उनके अभिनय ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. 

कई फिल्मों और धारावाहिकों में किया काम

बाल कलाकार के रूप में हरि मुरली ने कई लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया. जिनमें कुट्टीचथन और कायमकुलम कोचुन्नी शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने करीब 40 टेलीविजन धारावाहिकों में भी अभिनय किया, जिससे उन्हें बाल कलाकार के रूप में अच्छी पहचान मिली.

बाद में चुना अलग करियर

कुछ वर्षों बाद हरि मुरली ने अभिनय से दूरी बना ली और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया. उन्होंने बेंगलुरु से विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन में बीएससी की डिग्री हासिल की.

पढ़ाई पूरी करने के बाद वे एर्नाकुलम में ग्राफिक डिजाइनर के रूप में काम करने लगे और फिल्मों में वीएफएक्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम करते रहे.

सम्बंधित खबर