किस राशि वालों की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क; जानें आज का राशिफल

27 मार्च का दिन कई राशियों के लिए शुभ समाचार, आर्थिक लाभ और रिश्तों में सुधार लाएगा. कुछ राशियों को स्वास्थ्य और भावनात्मक निर्णयों में सावधानी बरतनी होगी. ग्रहों की स्थिति व्यापार, करियर और परिवार को प्रभावित करेगी.

Date Updated Last Updated : 27 March 2026, 07:33 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: social media

27 मार्च 2026 का राशिफल लेकर हम हाज़िर हैं, जहां ग्रहों की चाल आज के दिन को खास बनाने वाली है. मिथुन में बना गजकेसरी योग जनजीवन के लिए शुभ संकेत दे रहा है, जबकि सूर्य-शनि की स्थिति नीतियों में उतार-चढ़ाव का संकेत देती है. कई राशियों के लिए यह दिन अवसर लेकर आया है, तो कुछ को सतर्क रहने की सलाह है. आइए जानते हैं- मेष से मीन तक, आज कैसा रहेगा आपका दिन.

मेष राशि- जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आपसी संबंध मधुर रहेंगे. कामकाज में मजबूती आएगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर ब्लड शुगर पर नजर रखें. प्रेम जीवन और संतान पक्ष थोड़ा कमजोर दिख रहा है. सुबह सूर्य को जल अर्पित करना लाभ देगा.

वृषभ राशि- आपकी वाणी में मिठास बनी रहेगी और धन की आवक में वृद्धि के योग हैं. परिवार का माहौल शांत और सुखद रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम संबंध और संतानों का सुख अच्छा रहेगा. कारोबार में भी वृद्धि दिख रही है. अपने पास कोई हरी वस्तु रखें, शुभ फल मिलेगा.

मिथुन राशि- व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान का पक्ष मजबूत दिखाई दे रहा है. कारोबार भी अपेक्षा से बेहतर चलेगा. मां काली का ध्यान करना शुभ माना गया है.

कर्क राशि- खर्च बढ़ सकते हैं, हालांकि अधिकतर धन मंगल कार्यों पर खर्च होगा. प्रेम और संतान के मामलों में मिश्रित परिणाम मिलेंगे. व्यापार अच्छा चलेगा, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है. अपने पास पीली वस्तु रखना फायदेमंद रहेगा.

सिंह राशि- यात्रा शुभ सिद्ध होगी और किसी अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छे रहेंगे. तांबे की वस्तु साथ रखना शुभ है.

कन्या राशि- कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं. व्यवसाय का दायरा बढ़ेगा और पिता का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार चारों पक्ष मजबूत रहेंगे. पीली वस्तु का दान करने से लाभ बढ़ेगा.

तुला राशि- भाग्य प्रबल रहेगा. यात्रा के शुभ योग बन रहे हैं. धार्मिक यात्रा या मंदिर दर्शन की संभावना है. सेहत, प्रेम और कारोबार सभी मामलों में दिन अनुकूल रहेगा. पीली वस्तु का दान करना शुभ.

वृश्चिक राशि- महत्वपूर्ण काम दोपहर के बाद करना बेहतर रहेगा. दोपहर के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम और संतान का पक्ष अच्छा रहेगा. कारोबार में भी उन्नति होगी. हरी वस्तु का दान शुभ रहेगा.

धनु राशि- जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. संतान से सुख मिलेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा. अपने पास लाल वस्तु रखना शुभ माना गया है.

मकर राशि- शत्रु शांत रहेंगे और परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी. गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ सकती है. बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर दिख रहा है, लेकिन प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा रहेगा. काली माता की आराधना लाभदायी है.

कुंभ राशि- भावुकता से फैसले न लें. विद्यार्थियों के लिए ये समय बहुत अनुकूल है. प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी. कारोबार और स्वास्थ्य संतुलित रहेंगे. अपने पास कोई हरी वस्तु रखें.

मीन राशि- घर-परिवार में सुख बढ़ेगा और प्रॉपर्टी, वाहन या घर खरीदने के योग बन रहे हैं. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. प्रेम-संतान और व्यापार का पक्ष मजबूत रहेगा. गणेश भगवान की पूजा करना सौभाग्यशाली रहेगा.

सम्बंधित खबर

Recent News