ग्रहों के परिवर्तन से कहीं हो ना जाए आपका ब्रेकअप, यहां देखें अपना राशिफल

आज 13 मार्च 2026, शुक्रवार के दिन गुरु मिथुन में, केतु सिंह में, चंद्रमा धनु में गोचर कर रहे हैं. वहीं बुध, सूर्य, राहु और मंगल कुंभ राशि में हैं.

Date Updated Last Updated : 13 March 2026, 07:33 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

आज 13 मार्च 2026, शुक्रवार के दिन गुरु मिथुन में, केतु सिंह में, चंद्रमा धनु में गोचर कर रहे हैं. वहीं बुध, सूर्य, राहु और मंगल कुंभ राशि में हैं. राहू की दृष्टि सूर्य-मंगल पर पड़ने से जीवन में काफी बदलाव हो सकते हैं. रक्त संबंधी समस्या, मानसिक तनाव या क्रोध बढ़ सकता है. आइए जानतें हैं क्या कहता है आपका राशिफल 

मेष राशि  

मेष वालों के लिए आज का दिन अच्छा बनेगा. भाग्य मजबूत होने से शुभ काम बढ़ेंगे. हालांकि स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. आज सतर्कता के साथ काम करें नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है. 

वृषभ राशि  

आपका आज स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा. प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम बनी रहेगी. व्यापार के लिए समय अनुकूल है. हालांकि चंद्रमा अष्टम भाव में होने से चोट लगने का खतरा रहेगा. पीली वस्तु का दान करने से शुभ फल मिलेगा.

मिथुन राशि  

स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार के लिए दिन बहुत अच्छा है. जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. रोजगार में तरक्की के योग बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को भी फायदा होगा. कुल मिलाकर दिन बेहद शुभ रहेगा. 

कर्क राशि  

कर्क राशि वालों का समय अभी ठीक नहीं है. अपना खास ध्यान रखें. अष्टम भाव में कई ग्रह के होने से सेहत, प्रेम, संतान, व्यापार, पिता की सेहत और सरकारी काम प्रभावित हो सकते हैं. आज सेहत मिली-जुली रहेगी. 

सिंह राशि  

सिंह राशि वालों को दांपत्य जीवन पर ध्यान देने की जरूरत है. नौकरी की स्थिति कमजोर रहेगी, लेकिन भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है. जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें. कोई पीली वस्तु को अपने पास रखें.

कन्या राशि  

जमीन-मकान खरीदने के योग बन रहे हैं. लेकिन शत्रुओं की पैनी नजर आप पर है. घर पर कलेश हो सकता है, इससे बचने की कोशिश करें. इसके लिए भगवान विष्णु की पूजा करें, इससे शांति मिलेगी.

तुला राशि  

ग्रहों की दृष्टि पंचम भाव पर है, जिससे रिश्तों पर असर पड़ सकता है. यहां तक की ब्रेकअप भी हो सकता है. संतान को लेकर मानसिक परेशानी हो सकती है. मन परेशान रहेगा लेकिन व्यापार अच्छा चलेगा. 

वृश्चिक राशि  

धन के नए स्त्रोत बन रहे हैं, परिवार में वृद्धि के योग हैं. हालांकि जमीन-मकान की डील विवादित हो सकती है. मां की सेहत प्रभावित हो सकती है. घर में नकारात्मकता ना होने दें. 

धनु राशि  

आज आपका मूड निगेटिव हो सकता है. लेकिन रोजगार और व्यापार में नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं. अपने बोली पर संयम रखने से व्यापार ठीक चलेगा नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है. 

मकर राशि  

वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो धन हानि हो सकती है. परिवार पर ध्यान देंने का समय है रिश्तेदार बढ़ेंगे. इसमें आपक खर्च भी बढ़ सकता है. मन परेशान हो सकता है लेकिन व्यवसाय बहुत अच्छा रहने से सब सही लगेगा. मां काली की पूजा करें.

कुंभ राशि  

आर्थिक रूप से दिन मजबूत नजर आ रहा है. हालांकि इसके बाद भी घबराहट, परेशानी और अज्ञात भय रहेगा. आज आपकी आमदनी अच्छी होगी, रुका हुआ धन वापस आएगा. छोटी यात्रा के योग बनेंगे. जिससे आपका दिन शुभ होगा. 

मीन राशि

 मीन राशि वालों के लिए समय बहुत अच्छा नहीं है. अगर आप कहीं पैसा लगाने जा रहे हैं तो अभी रुकें क्योंकि नुकसान की आशंका है.भगवान शिव का जलाभिषेक करें. इससे आपके दिन बेहतर होंगे. 

सम्बंधित खबर