रुद्रपुर: भारत में इन दिनों महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसी कड़ी में उत्तराखंड से एक खौफनाक खबर सामने आ आ रही है, जिसने इंसानियत को शर्मशार करके रख दिया है. उत्तराखंड के रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप इलाके में चलती कार में 25 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दरिंदगी का मामला सामने आ रहा है. जिसके आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अब पुलिस इस मामले की तफतीश कर रही है.
उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक मामला सामने आ रहा है, जिसमें यह कहा जा रहा कि एक चलती गाड़ी में 25 वर्षीय युवती के साथ हैवानियत हुई है. इस घटना के बाद सोमवार को बीएनएस की धारा 70(1) और 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई.
बाद में पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में लिखा है कि रविवार, 25 जनवरी की सुबह वह पंतनगर स्थित अपने घर से कार्यस्थल की ओर पैदल जा रही थी, तभी दो पुरुषों ने उसे लिफ्ट देने का प्रस्ताव रखा और दावा किया कि वे युवती को उसकी मंजिल तक छोड़ देंगे.
इसके बाद, पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर गाड़ी चलाई और फिर उनमें से एक आरोपी पीछे की सीट पर चला गया और चलती गाड़ी के अंदर ही युवती के साथ बलात्कार किया. दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़िता को एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया और चले गए.
महिला के बयान के बाद पुलिस सबूत एकत्र करने में जुट गई. इस कार्यवाही में पुलिस ने अपराध में उपयोग हुई गाड़ी बरामद की. जिसके बाद साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को पहले आरोपी (34) को उसके आवास से गिरफ्तार किया. इसके बाद दूसरे आरोपी (36) को भी उसी दिन बाद में गिरफ्तार कर लिया.
एक जिला फोरेंसिक टीम ने वाहन से पीड़ित के बाल सहित कई सबूत एकत्र किए. ये गिरफ्तारियां स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और शहर की पुलिस की टीमों द्वारा की गईं.