केजरीवाल गिरफ्तार, पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी मिली है कि वह केजरीवाल के परिवार से मुलाकात करने वाले हैं।

Date Updated Last Updated : 22 March 2024, 09:43 AM IST
फॉलो करें:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के सामने नेतृत्व का सवाल खड़ा हो गया है कि उनकी जगह दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सिलसिले में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम लिया जा रहा है। हालांकि, अब आप ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ही रहेंगे। वह फिलहाल इस्तीफा नहीं देंगे। उधर, केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी आज शुक्रवार सुबह 10 बजे बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेगी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने इसकी घोषणा की है। इधर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी मिली है कि वह केजरीवाल के परिवार से मुलाकात करने वाले हैं।

सम्बंधित खबर

Recent News