पालतू बिल्ली पर विवाद ने छीनी 23 साल की डॉक्टर की जिंदगी, हैदराबाद से आई दिल दहलाने वाली घटना

23 वर्षीय डॉक्टर टी प्रिंसी उर्फ श्रेष्ठा अपने घर में मृत पाई गईं. यह घटना शुक्रवार शाम की है, जब वह घर पर अकेली थीं. उनकी मां और दादी किसी काम से बाहर गई थीं और लौटने पर उन्होंने अपनी बेटी को कमरे में अचेत अवस्था में पाया.

Date Updated Last Updated : 22 March 2026, 11:07 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

हैदराबाद: शहर के अलवाल इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव जैसे मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक युवा डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय डॉक्टर टी प्रिंसी उर्फ श्रेष्ठा अपने घर में मृत पाई गईं. यह घटना शुक्रवार शाम की है, जब वह घर पर अकेली थीं. उनकी मां और दादी किसी काम से बाहर गई थीं और लौटने पर उन्होंने अपनी बेटी को कमरे में अचेत अवस्था में पाया. जब वह घर आई तो प्रिंसी अपने कमरे में छत के पंखे से लटकी हुई थी. 

पारिवारिक विवाद बना कारण

प्रारंभिक जानकारी में पता चला कि, कुछ समय पहले प्रिंसी एक पालतू बिल्ली घर लेकर आई थी. इसके बाद उन्हें सर्दी और खांसी की समस्या होने लगी. परिवार के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई, जिससे घर में अक्सर विवाद होने लगे. पुलिस  का कहना है कि उन विवादों से परेशान होकर डॉक्टर ने यह कदम उठाया. 

घटना कैसे सामने आई

शुक्रवार शाम जब परिवार के सदस्य घर लौटे, तो उन्होंने कमरे में बेटी को गंभीर हालत में पाया. तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी गई और बाद में पुलिस को बुलाया गया. मौके पर पहुंची टीम ने आवश्यक कार्यवाही शुरू की.

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले को संदिग्ध मौत के रूप में दर्ज किया गया है और इसके सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है. हालांकि पुलिस और भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है. 

पोस्टग्रेजुएशन करना चाहती थी प्रिंसी

प्रिंसी ने हाल ही में अपनी मेडिकल पढ़ाई पूरी की थी और आगे की पढ़ाई के लिए तैयारी कर रही थी. वह पोस्टग्रेजुएट इंट्रेंस इग्जाम की तैयारी के साथ-साथ मेडिकल लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया में भी थी. प्रिंसी एक ब्राइट स्टूडेंट थी जोकि अपने करियर के लिए काफी सचेत थी. 

सम्बंधित खबर