'तुम्हारी रोजी-रोटी हमसे चलती है...' ऋषिकेश के गंगा तट पर शराब पीती पकड़ी गई महिला

ऋषिकेश  के गंगा नदी के किनारे शराब पीते हुए पकड़ी गई हरियाणा की एक महिला पर्यटक और स्थानीय पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  

Date Updated Last Updated : 08 April 2026, 03:36 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X (@gharkekalesh)

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें  विवाद छोड़ दिया है.  ऋषिकेश  के गंगा नदी के किनारे शराब पीते हुए पकड़ी गई हरियाणा की एक महिला पर्यटक और स्थानीय पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  

घटना 6 अप्रैल की बताई जा रही है, जब हरियाणा की एक महिला को नीलकंठ मार्ग पर फूल चट्टी क्षेत्र के पास गंगा किनारे शराब पीते हुए देखा गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब नियमों का हवाला देते हुए उसे रोका, तो स्थिति विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरु हो गई.

पुलिस और महिला के बीच हुआ विवाद

वीडियो में महिला पुलिस पर नाराजगी जताते हुए ऊंची आवाज में बहस करती नजर आती है. साथ ही कथित तौर पर यह भी कहा जा रहा है कि महिला ने पुलिस कर्मी के साथ बदसलूकी की. इतना ही नहीं बहस के दौरान महिला चिल्लाते हुए सुनाई दी कि 'तुम्हारी रोजी रोटी हमसे चलती है.' साथ ही महिला ने यह भी कहा कि वह अपने पैसे के शराब पी रही है किसी और के पैसे के नहीं. 

धार्मिक स्थल के नियम

ऋषिकेश को एक प्रमुख आध्यात्मिक क्षेत्र माना जाता है, जहां गंगा तट और आसपास के इलाकों में शराब और मांसाहार पर सख्त प्रतिबंध है. इन नियमों का उद्देश्य धार्मिक आस्था और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना है. प्रशासन नियमित रूप से इन क्षेत्रों की निगरानी करता है ताकि पवित्रता बनी रहे.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के सामने आते ही लोग अपनी  प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने महिला के इस व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि किसी भी स्थान पर जाने पर वहां की परंपराओं और नियमों का सम्मान करना जरूरी है. वहीं एक यूजर ने कहा कि, 'आप यहां शांति और आध्यात्मिकता के लिए आइए, न कि पवित्र नदी के किनारे को हरियाणा की आफ्टर-पार्टी में बदलने के लिए. यहां के माहौल का सम्मान करें या घर पर ही रहें.'

सम्बंधित खबर