हैदराबाद में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसने रोजमर्रा की रसोई में इस्तेमाल होने वाले अदरक-लहसुन पेस्ट की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालिया छापेमारी में बड़े पैमाने पर मिलावटी और गंदे तरीके से तैयार किए जा रहे पेस्ट का भंडाफोड़ हुआ है. इस पेस्ट का इस्तेमाल कर आम लोगों की सेहत गंभीर रूप से खराब होने की आशंका है.
यह कार्यवाही हैदराबाद शहर पुलिस और खाद्य सुरक्षा टीमों द्वारा खैरताबाद जोन में की गई. जांच के दौरान कट्टेदान स्थित एसकेआर फूड प्रोडक्ट्स नामक यूनिट में कई अनियमितताएं सामने आईं. अधिकारियों ने पाया कि यहां बहुत गंदे माहौल में घटिया कच्चे माल और रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल कर अदरक-लहसुन का पेस्ट तैयार किया जा रहा था.
इस छापेमारी के दौरान बड़ी-बड़ी मीलों और कंपनियों में बनने वाले सामना की पोल खोलकर रख दी है. दरअसल छापेमारी के दौरान सामने आया कि कच्चे लहसुन और अदरक को साफ-सफाई के बिना ही फर्श पर रखा गया था. पेस्ट बनाने की प्रक्रिया भी बहुत ही गंदा तीरके से हो रही थी, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.
जांच में यह भी पाया गया कि पेस्ट को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और उसकी बनावट सुधारने के लिए एसिटिक एसिड और जैथन गम जैसे पदार्थ मिलाए जा रहे थे. ये पदार्थ सीमित मात्रा में ही सुरक्षित होते हैं, लेकिन बिना मानकों के उपयोग से हेल्थ पर काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है.
𝗙𝗮𝗸𝗲 𝗚𝗶𝗻𝗴𝗲𝗿-𝗚𝗮𝗿𝗹𝗶𝗰 𝗠𝗮𝗻𝘂𝗳𝗮𝗰𝘁𝘂𝗿𝗶𝗻𝗴 𝗨𝗻𝗶𝘁 𝗶𝗻 𝗞𝗮𝘁𝘁𝗲𝗱𝗮𝗻 𝗦𝗲𝗶𝘇𝗲𝗱 𝗯𝘆 𝗧𝗮𝘀𝗸 𝗙𝗼𝗿𝗰𝗲 𝗮𝗻𝗱 𝗛-𝗙𝗮𝘀𝘁 𝗧𝗲𝗮𝗺, 𝗢𝘄𝗻𝗲𝗿 𝗛𝗲𝗹𝗱
— Hyderabad City Police (@hydcitypolice) March 31, 2026
The Commissioner’s Task Force, Khairtabad Zone and H-Fast Team, Hyderabad, raided SKR Food Products… pic.twitter.com/TSrvz6B9ix
अधिकारियों ने कार्यवाही के दौरान करीब 4,000 किलोग्राम से ज्यादा तैयार मिलावटी पेस्ट और 6,000 किलोग्राम से ज्यादा निम्न गुणवत्ता वाले कच्चे माल को जब्त किया. जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 22 लाख रुपये आंकी गई है.
इस मामले में यूनिट के मालिक हसन अली रूपानी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए गए हैं. आगे की जांच के लिए मामला स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है.