बेंगलुरु: बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है, जिसमें एक पति ने अपनी ही पत्नी पर उत्पीड़न, यौन दुर्व्यवहार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. इस मामले पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पति ने केवल पत्नी ही नहीं बल्कि ससुराल पक्ष पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं.
बेंगलुरु के नागरभावी निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उसने बताया कि उसने 31 वर्षीय शिल्पा से एक निजी समारोह में विवाह किया था और बाद में जक्कुरु स्थित एक विला में रहने लगा. शिकायत में उसने अपनी पत्नी के साथ-साथ सास और ससुर पर भी वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.
शिकायतकर्ता पति ने आरोप लगयाा कि उसकी सास ने उसे घर में प्रवेश करने से रोक दिया और कथित रूप से अपनी बेटी को उससे अलग होने के लिए उकसाया. वहीं, ससुर पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे धमकाने के लिए लोगों को भेजा. इन घटनाओं के कारण पति-पत्नी के बीच लगातार तनाव बना रहा.
पति ने अपनी पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न और अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया है. पति का कहना है कि उसकी आर्थिक स्थिति का मजाक उड़ाया गया और उसके जीवन स्तर को लेकर ताने दिए गए. इसके अलावा, उसने यह भी दावा किया कि उसकी पत्नी का रहन-सहन और सामाजिक दायरा उसे मानसिक रूप से प्रभावित करता था.
शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी पर यौन उत्पीड़न और मानसिक क्रूरता का भी आरोप लगाया है. उसने दावा किया कि उसकी पत्नी ने उसे बार-बार यौन यातनाएं दी.
उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने उसे अपनी एक दोस्त के साथ इंटीमेट रिलेशनशिप बनाने के लिए मजबूर किया और उनके निजी जीवन की जानकारी दूसरों के साथ साझा करने पर जोर दिया. इसके अलावा पति का कहना है कि पत्नी ने ये भी स्वीकारा है कि उसका उसके एक्स के साथ एक्ट्रामैरेटल अफेयर भी था.
पति की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. वहीं, सूत्रों के अनुसार, पत्नी ने भी पति के खिलाफ अलग से शिकायत दर्ज कराई है. ऐसे में यह मामला अब दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रहा है.