हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां मसरूंड-हमाल मार्ग पर चतरुंड के पास एक महिंद्रा बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस भीषण दुर्घटना में वाहन में सवार चालक समेत सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं
मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान चतरुंड के समीप अचानक चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा समाई.
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस बल और जिला प्रशासन के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. खाई गहरी होने के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. स्थानीय लोगों की मदद से सभी सातों शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है