Today Weather Update: दिल्ली में छाए बादल, बिहार-यूपी में मूसलाधार बारिश; 22 राज्यों के लिए IMD का बड़ा अलर्ट

आईएमडी ने बिहार, उत्तर प्रदेश समेत 22 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि ओडिशा में अत्यधिक बारिश की आशंका जताई गई है.

Date Updated Last Updated : 15 July 2026, 09:57 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार, उत्तर प्रदेश समेत 22 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

कम दबाव के क्षेत्र से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके प्रभाव से अगले सात दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मानसून काफी सक्रिय रहेगा. वहीं दक्षिण भारत, पश्चिम-मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में फिलहाल बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है.

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. ओडिशा के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई गई है.

यूपी और बिहार में इन जिलों पर नजर

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, कानपुर, आगरा, इटावा, बांदा और कई अन्य जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है. प्रयागराज में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

बिहार के किशनगंज और अररिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं समस्तीपुर, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, मधुबनी और कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि पटना, गया और नालंदा में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है.

दिल्ली-एनसीआर में बादल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पूरे सप्ताह आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि आज बारिश की संभावना बहुत कम है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में उमस बनी रह सकती है.

पहाड़ी राज्यों में भी अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और जलभराव की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

सम्बंधित खबर