गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से करीब सात मजदूरों की दुखद मौत हो गई. इस घटना ने घटना ने सबको हैरानी में डाल दिया है. क्योंकि पिछले कुछ दिनों से ऐसी बहुत सी घटनाएं सामने आ रही हैं. अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम को सिधरावली क्षेत्र में स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में घटी.
उन्होंने बताया कि घटना रात करीब 8 बजे हुई, जिसमें कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए, हालांकि बाद में बचाव अभियान शुरू किया गया. लेकिन बचाव अभियान तक बहुत देर हो चुकी थी. तब तक मलबे के नीचे फंसे मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया.
घटना के बाद अधिकारियों ने बताया कि दीवार अचानक गिरने से करीब 12 से 15 मजदूर मलबे के नीचे दब गए. फंसे हुए मजदूरों को तुरंत भिवाड़ी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से सात को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान सतीश, भागीरथ, मिलन, शिव शंकर, मंगल और परमेश्वर के रूप में हुई है. इन पीड़ितों के परिवारों से संपर्क के प्रयास अभी भी जारी हैं.
आगे मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अभी भी 4 मजदूर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. डॉक्टरों ने बताया कि छोटेलाल, दीनदयाल, शिवकांत और इंद्रजीत नाम के मजदूरों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. अधिकारियों ने आगे बताया कि डॉक्टरों का दल उनकी बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और इमारत गिरने के कारणों की जांच जारी है.
#WATCH | Haryana | Visuals from outside the residential society where several labourers are feared dead after a wall of an under-construction building collapsed last night in the Sidhrawali area of Gurugram pic.twitter.com/aZtZHQYXZA
— ANI (@ANI) March 10, 2026
इस घटना के बाद अब पुलिस बल घटना के पीछे के कारण की तफतीश में जुटी है. पुलिस घटना के हर पहलु से जांच कर रही है ताकी घटना की सही वजह तक पहुंचा जा सके. फिलहाल पुलिस सबसे पूछताछ कर रही है. साथ ही घायलों के बयान का भी इंतजार कर रही है.