नई दिल्ली: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने भारत की अंतरिक्ष यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि देश को अब और बड़े सपने देखने, नए प्रयोग करने और अंतरिक्ष की नई सीमाओं को तलाशने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा "राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आइए और भी बड़े सपने देखें, और भी अधिक नवाचार करें और नई सीमाओं को पार करें...". इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इस मौके पर भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों को दिखाने वाला एक वीडियो भी शेयर किया हैं.
Happy National Space Day! 🛰️
Here’s to dreaming even bigger, innovating more and pushing newer frontiers.... pic.twitter.com/ZebTBth2bA— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2026
वहीं इस खास दिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी. उन्होंने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता को याद करते हुए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की तारीफ की है. उन्होंने लिखा "यह एक ऐतिहासिक दिन है, जो उस गौरवपूर्ण अवसर की याद दिलाता है, जब भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में उतरा था. यह दिन इसरो के हमारे वैज्ञानिकों के अद्भुत योगदान और उनकी असाधारण उपलब्धि का सम्मान भी करता है, जिन्होंने इतिहास के पन्नों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है".
Warm greetings to every citizen on #NationalSpaceDay. It is a momentous day that marks the occasion when India’s Chandrayaan-3 touched down on the Moon’s South Pole, and celebrates our scientists at ISRO for making an indelible imprint of their genius on the sands of time.
— Amit Shah (@AmitShah) August 23, 2026
A…
आगे उन्होंने लिखा "अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की सफलता का प्रमाण भी यह ऐतिहासिक उपलब्धि है. इस उपलब्धि ने हमारे युवाओं को अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में सभ्यतागत गौरव की नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करने का एक मजबूत आधार प्रदान किया है. हमारे सभी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं."
इसके साथ ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रहे उद्यमियों को सलाम किया। उन्होंने कहा "राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर, हम अपने युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और उद्यमियों को सलाम करते हैं, जिनकी सोच, इनोवेशन और लगन हमारी क्षमताओं का दायरा लगातार बढ़ा रही है.उनकी उपलब्धियां एक आत्मविश्वास से भरे और आत्मनिर्भर की भावना को दर्शाती हैं, जो #ViksitBharat की ओर बढ़ रहा है."
The sky is not the Limit! 🚀🛰️
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 23, 2026
On National Space Day, salute our young scientists, engineers & entrepreneurs whose vision, innovation & perseverance continue to expand the frontiers of our capabilities.
Their achievements reflect the spirit of a confident and self-reliant 🇮🇳,…
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 मिशन को भारत की बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया. उन्होंने कहा "National Space Day पर, हम चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता को याद कर रहे हैं - एक ऐसा पल जिसने भारत को दुनिया के प्रमुख अंतरिक्ष-सक्षम देशों की कतार में खड़ा कर दिया। हमारे वैज्ञानिकों की यह शानदार उपलब्धि, जिसे प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की प्रगतिशील सोच का समर्थन मिला, पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. आइए, अपने वैज्ञानिकों, इनोवेटर्स और #ViksitBharat की कभी न रुकने वाली भावना का जश्न मनाएं."
On #NationalSpaceDay, we remember the historic success of Chandrayaan-3, a moment that placed India among the world’s leading spacefaring nations. Remarkable achievement of our scientists, backed by the progressive vision of PM Shri @narendramodi , continues to inspire… pic.twitter.com/1TpU5wse3v
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) August 23, 2026
बता दें, हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है. इसकी शुरुआत चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की याद में हुई थी. 23 अगस्त 2023 को भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी. इस उपलब्धि के साथ भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना और आज इसी दिन को याद करने, वैज्ञानिकों की उपलब्धियों की सरहाना करने के लिए राष्ट्रीय अंतरिक्ष मनाया जाता है.