NEET PG रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का आखिरी मौका, 15 अगस्त तक करें करेक्शन

NEET PG 2026 के उम्मीदवारों के लिए NBEMS ने आवेदन से जरूरी अपडेट सामने आई है. NBEMS की ओर से ऐसे उम्मीदवारों के लिए सेलेक्टिव एडिट विंडो 12 अगस्त से 15 अगस्त 2026 रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी. 

Date Updated Last Updated : 12 August 2026, 03:07 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: NEET PG 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन से जुड़ी एक जरूरी अपडेट सामने आई है. अगर रजिस्ट्रेशन के दौरान फोटो, सिग्नेचर या थंब इम्प्रेशन की इमेज सही तरीके से अपलोड नहीं हुई है, तो उसे ठीक करने का मौका दिया गया है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से ऐसे उम्मीदवारों के लिए सेलेक्टिव एडिट विंडो 12 अगस्त से 15 अगस्त 2026 रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी. 

तय समय खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को इन गलतियों में सुधार का मौका नहीं मिलेगा. ऐसे में आवेदन रद्द होने से बचाने के लिए उम्मीदवारों को अपने फॉर्म और अपलोड की गई सभी इमेज को तुरंत जांच लेना चाहिए. NBEMS पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि तय मानकों के मुताबिक इमेज अपलोड नहीं होने पर रजिस्ट्रेशन खारिज किया जा सकता है.

फोटो में गलती पड़ सकती है भारी

आवेदन में लगाई गई फोटो का NBEMS की Image Upload Instructions में बताए गए नियमों के अनुसार होना जरूरी है. फोटो का फॉर्मेट, क्वालिटी और दूसरे तकनीकी मानक सही नहीं होने पर आवेदन में परेशानी आ सकती है. इसलिए उम्मीदवारों को अपनी अपलोड की गई फोटो को ध्यान से जांचना चाहिए और जरूरत होने पर एडिट विंडो में उसे ठीक करना चाहिए.

सिग्नेचर और थंब इम्प्रेशन भी जरूरी

उम्मीदवार अक्सर आवेदन की फोटो पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जबकि सिग्नेचर और अंगूठे के निशान की इमेज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. NBEMS के निर्देशों के अनुसार इन दोनों को भी तय नियमों के तहत अपलोड करना जरूरी है. 

नाम और दूसरी डिटेल्स ध्यान से भरें

आवेदन में नाम, जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरते समय उम्मीदवारों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. इन जानकारियों को संबंधित दस्तावेजों से मिलाकर भरना जरूरी है. साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान हर जानकारी में बदलाव की अनुमति नहीं होती.

फर्जी जानकारी देने से बचें

उम्मीदवारों को आवेदन में केवल सही और प्रमाणित जानकारी ही देनी चाहिए. गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर NBEMS आवेदन के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है. इसके अलावा उम्मीदवार को भविष्य में होने वाली परीक्षाओं से भी बाहर किया जा सकता है.

सम्बंधित खबर