होली 2026 पर दिल्ली में पुलिस का अलर्ट मोड ऑन! दिल्ली पुलिस ने 15,000 जवान तैनात किए, उल्लंघन करने वालों का हिसाब बराबर!

होली 2026 के रंगों के बीच दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि त्योहार के बीच किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो.

Date Updated Last Updated : 04 March 2026, 12:04 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: होली 2026 के रंगों के बीच दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. त्योहार के उत्साह के साथ किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए राजधानी में पुलिस पूरी तरह सतर्क है. शहरभर में सख्त निगरानी रखी जा रही है ताकि लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें.

दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की है. खास तौर पर शराब पीकर वाहन चलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 134 प्रमुख चौराहों पर विशेष टीमें लगाई गई हैं. अधिकारियों ने साफ किया है कि गंभीर यातायात उल्लंघन करने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस कम से कम तीन महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है.

 होली के लिए की जा रही व्यापक सुरक्षा 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने होली के मद्देनजर विस्तृत यातायात प्रबंधन योजना लागू की है. प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. इन स्थानों पर तेज रफ्तार, लापरवाही से गाड़ी चलाना, गलत दिशा में वाहन चलाना और लाल बत्ती पार करने जैसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

स्टंट और नियम उल्लंघन पर सख्ती

त्योहार के दौरान अक्सर दोपहिया वाहनों पर स्टंट, तीन सवारी बैठाना और बिना हेलमेट चलाने जैसी घटनाएं सामने आती हैं. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्यवाही की जाएगी. सड़क सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए ड्राइविंग और खतरनाक ड्राइविंग पर लाइसेंस जब्त किया जा सकता है.

वाहन मालिक भी जिम्मेदार

पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई वाहन नाबालिग या अनधिकृत व्यक्ति चलाते हुए पाया जाता है तो पंजीकृत मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) दिनेश गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी खुद व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्राथमिकता शराब पीकर वाहन चलाने की घटनाओं को रोकना है. साथ ही, सोशल मीडिया पर साझा किए गए नियम उल्लंघन के वीडियो पर भी पुलिस संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी.

सम्बंधित खबर