BPSC TRE-4.0 का ऐलान, 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती; 1 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

BPSC ने TRE-4.0 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्तियां होंगी.योग्य उम्मीदवार 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर है.

Date Updated Last Updated : 18 August 2026, 05:54 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: AI Generated

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 के चौथे चरण का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 32,388 पद भरे जाएंगे. वहीं भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. BPSC के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 30 सितंबर तक फॉर्म भर सकेंगे. वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर देख लें. 

ऐसे करना होगा आवेदन

बता दें, TRE-4.0 के लिए आवेदन ऑनलाइन ही करना होगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। भर्ती का लिंक एक्टिव होने के बाद उस पर क्लिक करके सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के दौरान ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद आवेदन फॉर्म में नाम, पता और अन्य जरूरी व्यक्तिगत जानकारी के साथ अपनी शैक्षणिक और शिक्षण योग्यता से जुड़ी जानकारी भरनी होगी.

इसके बाद जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी. वहीं आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा. आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंट या डिजिटल कॉपी संभालकर रखना बेहतर रहेगा. 

क्या है आवेदन करने की अंतिम तारीख 

BPSC TRE-4.0 के लिए आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी. फीस जमा करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर है, जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आखिरी दिन का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें, क्योंकि बाद में सुधार का मौका सीमित हो सकता है. भर्ती की योग्यता, पदों से जुड़ी जानकारी और आवेदन के नियम BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं. 

सम्बंधित खबर