Health Tips: चाय पीने शौकीन चीनी की जगह मिलाएं ये एक चीज, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

Health Tips: गुड़ की चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. आज हम आपको गुड़ की चाय पीने के फायदे बताएंगे।

Date Updated Last Updated : 03 March 2024, 01:58 PM IST
फॉलो करें:

Health Tips: कई लोगों को चाय पीने का बहुत शौक होता है। वे दिन में 2-3 बार आराम से चाय पीते हैं। उनके लिए चाहे सर्दी हो या गर्मी, वे हर मौसम में चाय पीना समान रूप से पसंद करते हैं लेकिन ज्यादा चाय पीना भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। साथ ही इसमें मौजूद शुगर के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। तो अगर आप भी चाय के शौकीन हैं तो चाय में चीनी के अलावा गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

शरीर में गर्माहट लाता है

अभी की तरह हल्की ठंड के मौसम में भी गुड़ की चाय पीने से शरीर गर्म रहता है। दरअसल गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसके सेवन से शरीर गर्म रहता है और ठंड का एहसास भी कम होता है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता

गुड़ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें विटामिन, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम आदि होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत रखते हैं।

रक्त को करे शुद्ध

गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो रक्त को शुद्ध करने और लीवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

सांस संबंधी समस्याओं से राहत

गुड़ की तासीर गर्म होती है जो सांस संबंधी समस्याओं को भी दूर रखता है। गुड़ शरीर को सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से बचाता है।

ऊर्जा

गुड़ एक प्राकृतिक स्वीटनर है। यह शरीर में धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है। जिससे इसके सेवन से पूरे दिन ऊर्जा मिलती है।

सम्बंधित खबर

Recent News