‘मैं BJP की कठपुतली नहीं’, Kangana Ranaut बोलीं- ‘कल पार्टी साथ हो, जरूरी नहीं’

कंगना रनौत ने दूरदर्शन को दिए इंटरव्यू में बीजेपी से अपने रिश्ते और बयानों को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उनके विचार निजी हैं और पार्टी से अलग होने का उनका कोई इरादा नहीं है.

Date Updated Last Updated : 28 August 2026, 05:53 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। बता दें, हाल ही में दूरदर्शन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने राजनीति में अपनी भूमिका के साथ-साथ बीजेपी से रिश्ते और आने वाले समय में फिल्मों में वापसी को लेकर खुलकर बात की है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। वहीं इस साल जवाब के दौर में कंगना ने यह भी कहा है कि वह किसी पार्टी की “कठपुतली” नहीं हैं और उनके अपने विचार हैं। 

बायन निजी राय या आधिकारिक जबाव?

दूरदर्शन को दिए गए इंटरव्यू में जब कंगना से जब पूछा गया कि उनके बयानों को निजी राय माना जाए या बीजेपी का आधिकारिक रुख? तो उन्होंने कहा कि उनका पार्टी से अलग होने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, उनका मानना है कि जब चारों तरफ बहुत ज्यादा शोर हो तो अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए कभी-कभी ऊंची आवाज में बोलना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके कुछ बयान पार्टी की सोच से अलग नजर आए होंगे, लेकिन ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया।

‘बीजेपी आज मेरे साथ है, कल हो सकता है न हो’

कंगना ने आगे कहा कि "बीजेपी इस समय उनके साथ है, लेकिन भविष्य में स्थिति बदल भी सकती है और क्या पता हो सकता है वो मेरे साथ न हो।" इसी बयान के साथ एक्ट्रेस ने अपनी पहचान को सिर्फ सांसद तक सीमित नहीं बताया उन्होंने कहा कि "राजनीति में आने से पहले भी उन्होंने करीब दो दशक तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है और वह फिल्ममेकर व लेखिका भी हैं।" 

अगले दस साल में राजनीति जारी रखने या फिल्मों में लौटने के सवाल पर कंगना ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भविष्य को लेकर निश्चित जवाब देना मुश्किल है। वहीं, अगले चुनाव में मंडी से टिकट न मिलने के डर से भी उन्होंने इनकार किया।

फिल्मों से दूरी पर भी बोलीं कंगना

कंगना ने दावा किया कि आज भी कई निर्देशक उनके साथ काम करना चाहते हैं। उनके मुताबिक, कई फिल्ममेकर्स उनसे पूछते हैं कि उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी क्यों बनाई। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पास बड़े प्रोडक्शन हाउस के ऑफर भी आए, लेकिन उन्होंने कुछ प्रस्ताव ठुकराए हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसे किरदारों को प्राथमिकता देती हैं जो उनकी उम्र और व्यक्तित्व के अनुरूप हों। कंगना ने ‘थलाइवी’ का उदाहरण देते हुए कहा कि जयललिता जैसे किरदार उनके लिए ज्यादा चुनौतीपूर्ण और उपयुक्त हैं। 

उनके मुताबिक, सिर्फ किसी बड़े स्टार की हीरोइन बनने के बजाय मजबूत और उम्र के हिसाब से किरदार निभाना उन्हें ज्यादा पसंद है। बता दें, कंगना रनौत आखिरी बार अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थी। अब वह ‘क्वीन 2’ में दिखाई देंगी, जो उनकी चर्चित फिल्म ‘क्वीन’ का सीक्वल है।

सम्बंधित खबर